देशी पिस्टल और तलवार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल,

# Admin | 13 Aug, 2024

देशी पिस्टल और तलवार के साथ  होटल संचालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

🔷 जांजगीर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

🔷 आरोपियों के खिलाफ धारा - 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बीएनएस के तहत हुई कार्रवाई

मिशन क्रांती न्यूज़ जांजगीर- चांपा। देशी पिस्टल और तलवार के साथ दो आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को प्रार्थी ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 अगस्त को स्कूल में छात्रो के बैग की चेकिंग के दौरान एक छात्र के बैग से पिस्तौल नुमा लोहे का एक हथियार मिला जिसकी रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में धारा 25 आर्म्स एक्ट 3 (5) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को सादी वर्दी में उक्त पिस्तौल नुमा हथियार के संबध में पुछताछ कर कथन लिया गया जो स्वीकारोक्ति कथन में अपने पिता की आलमारी से लाना बताया बालक के द्वारा अपने स्कूल के अन्य छात्रो के द्वारा घर में पिस्तौल होना बताया था। जिसे अन्य बच्चो को दिखाने लाने बताया था। जिसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर बालक के परिजन लखनेश्वर उर्फ कल्लू कहरा एंव लालू कटकवार को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपीयों के द्वारा उक्त देशी पिस्तोैल हथियार को बोलबम बासुकीनाथ से खरीद कर लाना एंव उसके साथ एक तलवार भी लेकर आना मेमोरेण्डम कथन में बताये तथा उनके मेेमोरेण्डम कथन के आधार पर लालू के द्वारा अपने घर से एक तलवार को पेश करने पर बरामद किया गया है। आरोपी लखनेश्वर उर्फ कल्लू कहरा पिता आनंद राम कहरा ( उम्र 45 वर्ष) व लालू कटकवार पिता आनंदराम कटकवार (उम्र 35 वर्ष) दोनो निवासी केरा रोड जांजगीर लालू होटल थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार किये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर 13 अगस्त को दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। दोनों आरोपीगण लालू होटल जांजगीर के संचालक है।

🔷 *बालक को भेजा गया बाल सम्पेक्षण गृह कोरबा

मामले में बालक को पृथक से किशोर न्यायालय जांजगीर पेश किया गया, जिसे बाल सम्पेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक ईश्वरी राठौर, प्रवीण कुमार एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Banner