नगर के समाजसेवियों ने नैला मुक्तीधाम में किया नलीचिंग पावडर का छिड़काव, फिसलन से लोगों को मिलेगी निजात

# Admin | 01 Sep, 2024

नगर के समाजसेवियों ने नैला मुक्तीधाम में किया नलीचिंग पावडर का छिड़काव, फिसलन से लोगों को मिलेगी निजात

🔷 सराहनीय कार्य की शहर में हो रही चर्चा।

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चांपा।


 नैला मुक्तीधाम में बरसाती पानी की वजह से  फिसलन से लोगो को हो रही परेशानी से निजात् दिलाने. नगर के समाजसेवियों ने नैला मुक्तीधाम में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया।

इस सराहनीय कार्य को करने में नगर के ऊर्जावान समाजसेवियों ने महती भूमिका निभाई, जो शहर में चर्चा का विषय बना रहा, नगरवासियों ने इस नेक कार्य की जमकर सराहना की।

दरअसल मुक्तिधाम मे मृतक के अंतिम संस्कार करने पहुंचने वाले परिजनों ,स्वजनों और नगलवासियों को काफी परेशानिया होती थी, फिसलन से गिरने का दर रहता था, ।चुंकि बरसाती पानी के जमाव से फिसलन की स्थिति निर्मित हो गयी थी, जिसकी जानकारी नगर के ऊर्जावान समाजसेवी को हुई, सभी समाजसेवियों ने उक्त समस्या से नगरवासियों को निजात दिलाने का बीड़ा उठाया और एकमत से सहयोगात्मक और सेवा भाव से निस्वार्थ रूप से नैला के मुक्तिधाम में पहुंचकर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराया गया।

इस  कार्य में अग्रवाल सभा जांजगीर के अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया, समाजसेवी शंकर सिंघानिया , चेंबर ऑफ कॉमर्स के भारत टहलनी, समाजसेवी रजनीश अग्रवाल, पार्षद सुधीर झाझरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मणिकांत अग्रवाल पूर्व पार्षद प्रदीप सोनी, राजेंद्र मोदी, राजू मोदी, शिव शर्मा (नैला) प्रकाश सिंघानिया (नेताजी चौक) साहित विकेश भोपालपुरिया एवं प्रमोद सिंगनिया का सराहनीय योगदान रहा ।

Banner