छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ  के सदस्यता अभियान में मजदूरो ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 

# Admin | 01 Oct, 2024

छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ  के सदस्यता अभियान में मजदूरो ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 

🔷 मजदूरों ने सदस्यता ग्रहण की।

🔷 शिविर में मजदूरों ने मजदूर कार्ड भी बनवाया।

♦  मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर वे चांपा।


बिलासपुर: छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत मोहरा में एक विशेष सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में मजदूरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संघ की सदस्यता ग्रहण की।

शिविर में मजदूरों ने न केवल सदस्यता ली बल्कि अपने मजदूर कार्ड भी बनवाए और पुराने कार्डों का नवीनीकरण भी करवाया। बताया जा रहा है कि इस शिविर में लगभग 40 से 50 मजदूरों ने सदस्यता ग्रहण कर अपना मजदूर कार्ड बनवाया और नवीनकरण कराया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा, जिलाध्यक्ष तरूण मिश्रा, ब्लाक उपाध्यक्ष युगल कुमार यादव और ब्लाक उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद धुरी वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रेस क्लब के सदस्य तिरीथ राम लहरे विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने शिविर में आए सभी मजदूरों का स्वागत किया और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि, "छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ का उद्देश्य मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा करना और उन्हें उनके अधिकार दिलाना है। इसी उद्देश्य के साथ हम लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, "सरकार द्वारा मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए मजदूरों को जागरूक होना आवश्यक है।" शिविर में आए मजदूरों ने संघ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

Banner