अननोन नम्बर का कॉल, कहीं आपके लिए ना बन जाए जी का जंजाल !!!

# Admin | 10 Oct, 2024

अननोन नम्बर का कॉल, कहीं आपके लिए ना बन जाए जी का जंजाल !!!

🔷 खुद को पुलिस के साइबर टीम का अफसर बताकर कॉल के जरिये देते है धमकी और पैसे की करते है डिमांड।

🔷 कभी नोएडा तो कभी दिल्ली से आते है फर्जी काल।

🔷 लोग सावधान रहें ,,,सतर्क रहें, झांसे में ना आएं।

💎  डायमंड शुक्ला की खास रिपोर्ट

♦ मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चांपा।

 

लोगों को ठगी का शिकार बनाने साइबर  ठग गिरोह नए - नए पैतरा आजमा रहे हैँ, कभी एटीएम ब्लॉक होने के नाम से तो कभी सरकारी योजना में लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से डिजिटल पेमेंट के जरिये ठगी तो कर ही रहे हैँ लेकिन आजकल उत्तरप्रदेश अथवा नोएडा, दिल्ली से फर्जी कॉल करके खुद को पुलिस विभाग के साइबर सेल का अधिकारी बताकर झूठे मम्मले में फंसाने डरा धमकाकर लोगों से पैसे ऐंठे जा रहे हैँ, जी हां आजकल यह गिरोह काफी सक्रिय है और ये ज्यादातर रात में काल करते हैँ और ये ठग खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताकर लोगो के उपर आरोप मढ़ते हुए उनके द्वारा साइबर क्राइम किए जाने की धमकी देते हुए अपराध दर्ज कर जेल भेजनें की बात करते हैँ,, और तो और ये शातिर गिरोह लोगो को डराते हुए पुलिसिया भाषा का उपयोग करते हुए जेल भेजनें की धमकी तक देते हैँ, कुछ लोग तो उनके मोबाइल में अचानक ऐसे काल आने से पहले उन्हे समझ में कुछ नही आता और उनके झांसे में आकर उन फ्रॉड गिरोह को साइबर अधिकारी समझकर मामला को गंभीरता से लेते हुए समाधान चाहते हैँ,,जबकि उन्होंने ऐसी कोई गलती अथवा अपराध किया ही नही है, यदि मामला नही बनता तो ये ठग सीधे पैसों की मांग करते हैँ वह भी तत्काल डिजिटल पेमेंट के जरिये भुगतान करने पर मामला को निपटाने की बात कहते हैँ ऐसे में ज्यादातर लोग कानूनी कार्रवाई के डर से ठग गिरोह के झांसे में आ जाते हैँ वही कुछ जानकार विरोध कर अपना पक्ष रख ठगी से बच जाते हैँ लेकिन ऐसे मामलो में आजकल ठगी के शिकार ज्यादा हो रहे हैँ , दरअसल नाबालिग,बालिक लड़कियों अथवा महिलाओं के साथ हो रही छेड़कानी और सामूहिक रेप जैसे जघन्य अपराध के मद्देनज़र डिजिटल प्लेट फार्म पर अश्लील वीडियो शेयर करना अपराध की श्रेणी में माना जाता है ख़ासकर जब वो सर्वजनिक ग्रुप अथवा समूह में शेयर किया गया हो, ऐसे मामलो को लेकर पुलिस साइबर टीम के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई करती है, क्योंकि एक विशेष साइबर टीम डिजिटल प्लेट फार्म पर पैनी नजर बनाये हुए है ऐसे मामलो में आरोपियो को गिरफ्तार कर अपराध दर कर न्यायालय में पेश किया जाता है, जहाँ जेल तक जाना पड़ता है। इसी साइबर टीम के आड़ लेकर ये ठग गिरोह नए नम्बरो से कॉल कर निर्दोष लोगो को ठगी क शिकार बना रहे हैँ। ऐसे मामलो को पुलिस गभीरता से ले और ऐसे ठग गिरोह को सलाखों के पीछे डाले।

🔷 सतर्कता से ले काम, पुलिस से करें शिकायत

लोगों को साइबर क्राइम से बचने सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी भी नए नम्बर से कॉल आने पर उनके द्वारा आपसे रुपये की मांग करने पर आप सावधानिवसे काम ले और इसकी सूचना आप तत्काल संबंधित थाने मे दे अथवा जाकर शिकायत दर्ज कराएं, पैसे की मांग पर किसी शख्स को पेमेंट ना करें पहले पुरी जानकारी ले ले अन्यथा आप ठगीबके शिकार हो जाएंगे, किसी भी लिंक को टच करने से बचें, अपना एटीएम का पिन नम्वर अथवा बैंक का विवरण किसी को ना बताएं तभी ऐसे साइबर ठग गिरोह से बचा जा सकता है याद रहे सावधानी ही बचाव है। 

Banner