जिला सहकारी बैंक जांजगीर चांपा के नोडल और सहायक नोडल अधिकारी को दी गई विदाई

# Admin | 24 Oct, 2024

जिला सहकारी बैंक जांजगीर चांपा के नोडल और सहायक नोडल अधिकारी को दी गई विदाई

🔷 जिला सहकारी बैंक प्रबंधक और समिति प्रबंधकों की मौजूदगी में हुआ विदाई समारोह।

🔷 साल श्रीफल भेंट कर दी विदाई।

♦ मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


जिला सहकारी बैंक जांजगीर चांपा के नोडल अधिकारी रेशम लाल तिवारी और सहायक नोडल अधिकारी घनश्याम तिवारी का अन्यत्र स्थानांतरण होने पर बैंक प्रबंधक और समिति प्रबंधकों सहित लेखपाल ने बुधवार को सहकार भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया, इस दौरान साल श्रीफल देकर दोनों अधिकारी को विदाई दी गई।

इस अवसर पर बैंक और समिति प्रबंधकों ने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की प्रशंसा की। नोडल अधिकारी ने विदाई समारोह में कहा कि बैंक और समिति प्रबंधकों के सहयोग से काम करने में कही भी किसी तरह की कठिनाई नहीं हुई, श्री तिवारी ने कहा कि इसके पूर्व उन्होंने लंबे समय तक जांजगीर शाखा में ही प्रबंधक का दायित्व निभाया , अवसर मिला और विभाग द्वारा भरोसा जताते हुए पदोन्नत कर उन्हें नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, साल भर नोडल अधिकारी का कामकाज संभाला और सभी की सहभागिता के परिणाम स्वरूप उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं हुई, और ना किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप लगे, उन्होंने सहायक नोडल अधिकारी के कामों की सराहना करते हुए कहा कि श्री तिवारी जी ने हर काम की बारीकी को समझे हुए त्वरित निर्णय लेते थे और प्रक्रियानुरूप दस्तावेज आगे बढ़ा देते थे, किसानों की समस्या हो अथवा प्रबंधकों ,समिति के अधिकारी कर्मचारी सभी की समस्याओं के निराकरण करने में सहायक नोडल अधिकारी की महती भूमिका होती थी। सहायक नोडल अधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि जांजगीर चांपा जिला में कार्य करने का जो अनुभव रहा बेहतर रहा, विभागीय कामकाज में सभी कर्मचारियों का सहयोगात्मक रूख देख काफी उत्साहित हूं, सभी के सहयोग और उदारभाव से विभाग का काम सरलता और सहजता से होते गया, उन्होंने कहा कि परिवार की तरह कामकाज करने में हर समस्या का निराकरण अविलंब हो जाता है, श्री तिवारी ने कहा कि इसके पूर्व वे बिलासपुर हेड ऑफिस में कार्यरत थे लेकिन जांजगीर में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जांजगीर शाखा की प्रबंधक रश्मि गुप्ता ने कहा कि नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में विभागीय काम के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला, विभागीय कामकाज में दोनों का बेहतर सहयोग रहा।

🔷 सालों से बंद पड़े नवनिर्मित भवन में कार्यालय संचालित

जिला सहकारी बैंक के करोड़ों की लागत से नवनिर्मित भवन में कार्यालय शिफ्ट किया गया, बता दे कि उक्त भवन निर्माण पूर्ण होने के सालों बाद भी विभाग को हैंड ओवर नहीं हो पाया था, जिससे जर्जर पुराने भवन में ही कार्यालय संचालित था,नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी के अथक प्रयास के बाद उक्त नवनिर्मित भवन में3 अक्टूबर को कार्यालय शिफ्ट हुआ और कामकाज भी नवीन भवन में शुरू हो गया।

बोड़सरा सहकारी समिति के प्रबंधक मनेंद्र शुक्ला, सहकारी समिति महंत के प्रबंधक रविशंकर राठौर और सहकारी समिति खोखरा के प्रबंधक बृजेश मिश्रा ने भी विदाई समारोह में अपनी बात रखते हुए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी के कार्यों की सराहना की। विदाई समारोह में कुतरा सहकारी समिति के प्रबंधक लेखराम कश्यप, गठिया समिति प्रबंधक सुखसागर कश्यप, सिवनी प्रबंधक मायाराम राठौर सहित समिति के लेखपाल उपस्थित थे।

Banner