ठाकुरपाली में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा  18  से प्रारंभ,  25  दिसंबर  तक गांव में रहेगा भक्ति का  माहौल,

# Admin | 19 Dec, 2024

ठाकुरपाली में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा  18  से प्रारंभ,  25  दिसंबर  तक गांव में रहेगा भक्ति का  माहौल,

🔶  श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे भक्तगण।

मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर - चांपा।


नवीन जिला सक्ति विकासखंड डभरा के ग्राम ठाकुरपाली में साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ 18 दिसंबर से किया गया है श्रीमद्भागवत कथा 25 दिसंबर तक चलेगा, कथावाचक आचार्य श्री भागवत प्रसाद जी एवं कथावाचिका पूज्यदेवी चन्द्रप्रभा बैष्णव (चंद्रपुर धाम डभरा ) हैं कथा का समय 3 बजे से 6 बजे तक रखा गया है।

18 दिसंबर बुधवार को कलश यात्रा, देव स्थापना आरती के साथ श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुआ, 19 दिन गुरुवार को गोकर्ण चरित्र परीक्षित जन्म एवं ध्रुव चरित्र, 20 दिसंबर शुक्रवार को प्रहलाद चरित्र वामन अवतार की कथा और 21 दिसंबर शनिवार को श्री रामलीला विवाह एवं श्री राम राज्य की कथा और 22 दिसंबर रविवार को श्री कृष्णा जन्म एवं माखन चोरी, रास लीला और 2 दिसंबर दिन सोमवार को रुकमणि विवाह और 24 दिन मंगलवार को सुदामा चरित्र एवं ज्ञान भक्ति चर्चा और चढ़ोत्रि होगी, 25 को बुधवार को सहस्त्र धारा स्नान पूर्णहुति चढ़ोत्री होगी।

Banner