विष्णुदेव साय सरकार के शासन में जन समस्याओं का अंबार,,,विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की हो रही उपेक्षा :ब्यास कश्यप

# Admin | 11 Jan, 2025

विष्णुदेव साय सरकार के शासन में जन समस्याओं का अंबार,,,विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की हो रही उपेक्षा :ब्यास कश्यप

🔷 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय राजस्व के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सौंपा गया ।

मिशन क्रांति न्यूज


जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णुदेव साय नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी के कुशासन की सरकार का यह एक वर्ष छत्तीसगढ़ वासियों के लिए काफी दुखःद व चिंताजनक स्थिति भरा रहा है, विष्णुदेव साय सरकार के शासन में जन समस्याओं का अंबार है वहीं विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है। प्रदेश में बलौदाबाजार में सतनामियों के गुरू के अपमान करने वालों के विरूद्व कार्यवाही न कर निर्दोष लोगों के जेल की सलाखों में डाला गया नशे के व्यापार में लगातार बढ़ोत्तरी, किसानों से की गयी 31 सौ रू देेने के वादे से मुकर जाना, नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ छलावा, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादों, बढ़ती महंगी बिजली दरें, परसा में अडानी समूह द्वारा समय से पूर्व होे रहे अधिक खनन, प्रधानमंत्री आवास के आबंटन में नये सिरे से आवेदन मंगाया जाना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर -चांपा विधानसभा की जन सरोकार से जुड़ी समस्याओं के प्रति प्रदेश भाजपा सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये के विरोध में 15 सूत्रीय मांगों को ले कर सैकड़ों की तादात में उपस्थित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कही।

श्री कश्यप ने शासन और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बजट सत्र में चांपा गेमन पूल नवीनीकरण कार्य, टी. सी. एल. अग्रणी महाविद्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण, लछनपुर के घंुडी नाला मे पूल निर्माण, नवागढ़ में नवीन विश्राम गृह निर्माण की स्वीकृति बजट सत्र में होने के बावजूद उक्त कार्य अब तक प्रारंभ नहीं कराए गए हैं। जिले में प्रशासन और सरकार के मंत्रियो द्वारा प्रोटोकाल को दरकिनार कर शासकीय बैठकों को भाजपा की बैठक के रूप में संचालित किया जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जनसैलाब यह बताता है कि प्रदेश सरकार से समाज का हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा है। समस्याओं के निराकरण न होने पर आने वाले दिनो में जनता की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जायेगा। सभा को दिनेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, देवेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण पाण्डेय, महामंत्री शिशिर द्विवेदी, सुनील साधवानी, उपकार सिंह ढिल्लो, दुर्गेश्वरी चंद्रा, जय थवाईत, भगवान दास गढ़ेवाल, प्रिंस शर्मा, मनोरमा पाटेकर, आकाश तिवारी, देव कुमार पाण्डेय, लोकेश राठौर, मनोरमा पाटेकर, गोविंद कश्यप सहित अन्य लोगों ने संबोधित कर जन समस्याओं के निराकरण जल्द से जल्द करने की मांग की । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रफीक सिद्दिकी ने व आभार प्रदर्शन विवेक सिसोदिया ने किया । सभा उपरांत उपस्थित कांग्रेसजन बैरिस्टर भवन से प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर जय बापू, जय भीम, जय संविधान नारे के साथ शहर में नाली निर्माण कार्य, 132 केव्ही का सब स्टेशन खोलने, खोखसा पिथमपुर मार्ग का उन्नयन, नगर की लंबित जल आवर्धन योजना को जल्द पूरा करने, जांजगीर, चाम्पा व नवागढ़ के पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान करना, नवागढ़ में नियमित एसडीएम कार्यालय प्रारंभ करना, नैला रेल्वे फाटक में ओव्हरब्रिज निर्माण करना, सिद्ध नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के पास फुट ओव्हर ब्रिज का निर्माण, जिले में नवोदय विद्यालय प्रारंभ करना, मड़वा भू-विस्थापितों को पुर्नवास नीति के तहत शीघ्र नौकरी प्रदान करना, जिले में स्वीकृत मेडिकल कालेज को जल्द से जल्द प्रारंभ करने जिला चिकित्सालय को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड करने 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय राजस्व के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सौंपा गया । इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ. परस शर्मा, ज्योति किशन कश्यप, नागेन्द्र गुप्ता, रामविलास राठौर, अजीत सिंह राणा, अंकित सिंह सिसोदिया, सीमा राजू शर्मा, भुनेश्वर केशरवानी, मुस्कान परबीन, शर्मिष्ठा कंसारी, अंजली देवांगन, अनीता प्रकाश, संजय केदार अग्रवाल, गोपाल गुलशन सोनी, वर्षा सिंह राजपूत, प्रिया ठाकुर, सत्यभामा टंडन, रजनी सूर्यवंशी, धनबाई धीवर, अरमान खान, कविता देवांगन, रामकुमार यादव, संतोष गढ़ेवाल, गौरव सिंह, पंकज शुक्ला, बहादुर यादव, अभिषेक सिंह, आकाश सिंह, दीपक राज आसना, शेषनाथ टंडन, रामकुमार यादव, संतोष अनंत, दिलदार खान, राजा सिद्दिकी, हीरा उपाध्याय, अमन अग्रवाल, रवि शर्मा, दिनेश महंत, कमल किशोर साव, कमल कका, दिनेश पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, आकांक्षा राठौर, निर्मल टोप्पो, रफीक खान, महेश पटेल, जगदीश कश्यप, प्रीतम कश्यप, ज्ञान प्रकाश प्रधान, रवि सूर्यवंशी, परस यादव, शाहबाज खान, रत्ना धीवर, सरला बोस, सुखराम गढ़ेवाल, सौरभ सिंह, धीरज सिंह बैस, हरीश पाण्डेय, अनिल मोदी, बाबाराम लदेर, अजीज खान, अनिल राठौर, गायत्री, संतोष कुमार साहू, दीनानाथ कश्यप, मनोज अग्रवाल कालू, संतोष भोपालपुरिया, अनिल चौरसिया, धनाउ राम किरण, सोनू यादव, चिंताराम राठौर, दूर्गा प्रसाद कुर्रे, आत्माराम, भूरू कश्यप, नरेश पैगवार, अशोक सोनवानी, कमलेश ताम्रकार, रामधन लदेर, छतराम कहरा, फिरत राम कश्यप, मोती पटेल, उमाकांत राठौर, बबला तिवारी, शांतिलाल साहू, किशन आदित्य, आलोक मिश्रा, सुनील राठौर, बसंत अग्रवाल, जितेद्र दिनकर, कृष्णा प्रजापति, सत्यप्रकाश सिंह मुन्ना, पवन कुमार साहू, शांति चौहान, उदयभान देवांगन, वाजीद मोहम्मद, हरबाई, मुन्नी बाई थवाईत, कुसुम देवांगन, शीतल बाई, किशन देवांगन, संतोष दुबे, राजू देवांगन, सुधा देवी, स्वेता सिंह, माधुरी, मोहन कश्यप, केरा बाई, संतरा बाई, सरोजनी सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

Banner