किसानों ने किया "मिशन क्रांति न्यूज" के नववर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन

# Admin | 27 Jan, 2025

किसानों ने किया "मिशन क्रांति न्यूज" के नववर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन

♦️ मिशन क्रांति न्यूज़"के प्रधान संपादक भी रहे मौजूद।

मिशन क्रांति न्यूज़"जांजगीर चांपा।


मिशन क्रांति न्यूज़" समूह के नव वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन अन्नदाता (किसानों) के हाथों किया गया। "मिशन क्रांति न्यूज" समूह सामाजिक सरोकार की "पत्रकारिता" की ओर निरंतर अग्रसर है, इसी परिपेक्ष्य में "मिशन अन्नदाता सम्मान" समारोह में अन्नदाता (किसानों) का सम्मान अलग - अलग गांवों में जाकर किया जाता रहा है और आगे भी "मिशन क्रांति न्यूज" का यह "मिशन" अनवरत जारी रहेगा।

हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है यहां "किसानों" की संख्या सर्वाधिक है, इसलिए हम सबका कर्तव्य भी बनता है कि हम "अन्नदाताओं" की मेहनत का सम्मान करें, जिन्होंने देश की बंजर धरती को भी अपनी खून पसीने की कमाई से सिंचकर उपजाऊ बनाया और आज भी सभी को अनाज का उत्पादन कर खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं जो जिंदा रहने के लिए सबसे जरूरी है, किसानों की यही फसल,अनाज सभी प्राणियों की भूख मिटाती है ऐसे में "अन्नदाताओं" का सम्मान हम सबका कर्तव्य है,,,दायित्व है... भोजन करते समय "अन्नदाताओं" का शुक्रिया जरूर अदा करें...और उनका आभार जताएं। ♦️इस नववर्ष हमने "मिशन क्रांति न्यूज" समूह के कैलेंडर का विमोचन अन्नदाता (किसानों) के हाथों कराया गया मिशन क्रांति न्यूज के प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला आत्मीयता के साथ किसानों से मिले। पत्रकार होने के नाते उनकी समस्याएं सुनीं, किसानों से खेती के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। मिशन क्रांति न्यूज समूह द्वारा स्लोगन दिया गया 🔷 किसानों का करें सम्मान ... सबके चेहरे पर हों मुस्कान।। विमोचन के सुअवसर पर"मिशन क्रांति न्यूज़ के प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला सहित किसान पलटन केवट, बैंगुन कश्यप,होलीराम कश्यप, हेम यादव,मंगलू साहू, मनाराम निर्मलकर,मनहरण केवट,कल्लू विश्वकर्मा,बढ़ाई (गंगाजल) मुनचू यादव उपस्थित थे।

Banner