आज बसंत पंचमी को मंदिर,घर और शिक्षा संस्थानों में मां सरस्वती की होगी पूजा

# Admin | 02 Feb, 2025

आज बसंत पंचमी को मंदिर,घर और शिक्षा संस्थानों में मां सरस्वती की होगी पूजा

🔷 ज्ञान की देवी है मां शारदे।

♦️मिशन क्रांति न्यूज


आज यानी 2 फरवरी 2025 को देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है।

आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़ककर सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए इस तिथि पर घर, मंदिर से लेकर सभी शिक्षा संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।

Banner