नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त एक्शन, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित !

# Admin | 09 Feb, 2025

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त एक्शन, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित !

🔷 कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित सदस्यों की जारी की सूची।

♦️ मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर - चांपा। जांजगीर चांपा।


नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रूख अफ़नाते हुए सख्त एक्शन लिया है, कांग्रेस पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है, जिससे काग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवार सख्ते में आ गए हैं

हालांकि कुछ उम्मीदवार इस निष्कासन को अनुचित ठहरा रहे हैं वहीं कुछ बागी उम्मीदवार उक्त कार्रवाई को गंभीरता से ले ही नहीं  रहे है शायद यही वजह है कि ऐसे कुछ बागी प्रत्याशी मैदान में डटे रहकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं हालांकि जिन उम्मीदवारो पर पार्टी ने भरोसा जताया है और उन्हें पार्टी से उम्मीदवार  घोषित किया है, वे  पार्टी की इस कारवाई को उचित ठहराते हुए पार्टी मजबूती की राग अलाप रहे हैं।

बहरहाल बात जो भी अब देखना यह होगा कि चुनाव के बाद अगर बागी प्रत्याशी जीत कर आते हैं तो क्या पार्टी अपने उक्त फरमान पर अडिग रहेगी या फिर उन्हें ससम्मान वापस बुलाने निष्कासन की कार्रवाई शून्य कर देंगे, यह बड़ा सवाल है जिसका जवाब चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद ही मिल। पाएगा। 

Banner