जेल निरीक्षण : प्रधान जिला न्यायाधीश एवं कलेक्टर ने जेल का किया निरीक्षण,,, बंदियों के  समानों की हुई जांच, 

# Admin | 27 Jun, 2025

जेल निरीक्षण : प्रधान जिला न्यायाधीश एवं कलेक्टर ने जेल का किया निरीक्षण,,, बंदियों के  समानों की हुई जांच, 

🔷 कई विभागीय जिला अधिकारी सहित सहायक जेल अधीक्षक भी रहे मौजूद।

♦️ मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


उच्चतम न्यायालय के निर्णय के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड आफ विजिटर्स ने आज 27 जून को जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया।

माननीय शक्ति सिंह राजपूत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर,  जन्मेजय माहोबे जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा,  विजय पांडे पुलिस अधीक्षक जांजगीर,  उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर,  पवन कोसमा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग जांजगीर,  देवेंद्र चौधरी डिप्टी कलेक्टर जांजगीर, श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा,  सुब्रत प्रधान एसडीएम जांजगीर,  एम. आर. जायसवाल जिला रोजगार अधिकारी जांजगीर,  ललित मोहन भगत कृषि विभाग,  प्रदीप जायसवाल,  डी. जी. साय लोक निर्माण विभाग,  अश्वनी भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी,  संदीप साहू स्वास्थ्य विभाग जांजगीर एवं  डीडी टोंडर सहायक जेल अधीक्षक जांजगीर की उपस्थिति में जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान जेल के प्रत्येक बैरक पर जाकर बंदियों की रहने की व्यवस्था, बंदियों की समस्याएं व खान पान की जानकारी लेते हुए बंदियों के संबंध में शिकायत पेटी, किशोर बंदियों की पहचान, जमानत एवं अपील की संबंध में जानकारी ली गई,

लीगल एड क्लिनिक द्वारा दी जाने वाली बंदियों की सुविधा, बंदीयो की सामानों की जांच , बंदी कॉलिंग की सुविधा की जानकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, बंदी मुलाकात केंद्र, अस्पताल सुविधा, बंदी द्वारा बनाए जाने वाले भोजन की जांच करते हुए बंदियों की समस्याओं  को सुना गया साथ ही जेल की भवन के संबंध में जानकारी लिया गया।

Banner