400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने के खिलाफ में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

# Admin | 08 Aug, 2025

400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने के खिलाफ में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

🔷️ धरना प्रदर्शन में राज्य सरकार के विरोध में हुई जमकर नारेबजी ।

🔷️ बिजली बिलों को भी जलाकर जताया विरोध। 🔺️मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर- चाम्पा।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार द्वारा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने और लगातार बिजली दर बढ़ाने के विरोध में एवं पूर्व मे कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किए गए 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को यथावत रखने एवं बिजली दर कम करने की मांग को लेकर में कांग्रेसियों ने गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार एवं जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में जांजगीर बिजली कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर बिजली बिलों को जलाया गया। 

भाजपा सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परस शर्मा, प्रदेशकांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव , पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष महारथी बघेल, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, राजेश अग्रवाल, जय थवाईत, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष , सुनील साधवानी, संतोष पप्पू शर्मा, गोविंद कश्यप, रफीक सिद्दीकी, विवेक सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, आभास बोस, परमेश्वर निर्मले, नागेंद्र गुप्ता, आकाश तिवारी, गौरव सिंह, ऋषिकेश उपाध्याय, पार्षद विष्णु यादव, अरमान खान,डुग्गू प्रधान, बुटु देवांगन, दीपक राज आसना, विजय प्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार पांडे, मोती पटेल, मनोहर प्रधान, गोविंद खरसन, अनिल मोदी, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह, मनोरमा पाटेकर, राकेश जोगी, दिनेश पांडे, धनपति करियारे, नेपाल राठौर, उमाकांत राठौर, सुनील राठौर, चंद्र कुमार ओग्रे, रामकुमार खरे, महेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, प्रीतम कश्यप, पंकज शुक्ला, सुरेंद्र पांडे, कृष्णा प्रजापति, संजय केदार अग्रवाल, संस्कार राठौर, राजा सिद्धकी, आकाश सिंह, मोहम्मद हफीज, सुखराम गरेवाल, दीपेंद्र कहरा, अशोक सोनवानी, सैयद अहमद अली, शांतिलाल पटेल, संतोष गढ़वाल बबई, अनिल चौरसिया, विजय गढवाल, महेश खरे, राजू सूर्यवंशी, दीपक यादव, कमलेश ताम्रकार, संदीप शर्मा, धनुउ किरण, नरेश पैगवार, हेतराम सूर्यवंशी, चंद्रशेखर कश्यप , नरसिम्हा यादव, सफीक खान, राम सजीवन कुम्हार , शिवनाथ राठौर,सहित कांग्रेस जन शामिल हुए। -----

Banner