कलयुगी बेटे ने कुल्हाडी से माँ की कर दी निर्मम हत्या, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

# Admin | 27 Aug, 2025

कलयुगी बेटे ने कुल्हाडी से माँ की कर दी निर्मम हत्या, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

🔹️जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र का मामला।

🔹️प्रथम दृष्टया मानसिक विक्षिप्त लग रहा आरोपी।

🔺️मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चाम्पा।


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र के इस्लाम नगर से दिल दहला देने वाली और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी माँ को कुल्हाडी से बेरहमी से मारकर मौत के घाट उतार दिया, चौकाने वाली बात यह है की आरोपी लाश को टुकडे टुकडे कर घंटों गीत गाता बैठा रहा।

हत्यारा को हिरासत में लेने पुलिस के भी पसीने छूटने लगे, घंटों मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त में आया। पुलिस के अनुसार आरोपी जीत राम यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त है, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां जीत राम माँ की ह्त्या करने के बाद हाथ में कुल्हाडी लहराते बैठा था, नजदीक जाने की कोशिश करने पर आरोपी गुस्सा से दौडाने लगता, बडी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़कर हिरासत में लिया, बहरहाल अभी तक हत्या के कारणो का खुलासा नही हुआ है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है।

Banner