समाज को सशक्त बनाने और जागरूक करने में "पत्रकारों" की अहम भूमिका...डॉ टोपलाल वर्मा

# Admin | 14 Sep, 2025

समाज को सशक्त बनाने और जागरूक करने में "पत्रकारों" की अहम भूमिका...डॉ टोपलाल वर्मा

🔹️छत्तीसगढ़ ज्वाला सप्ताहिक अखबार का रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हुआ पत्रकारों का सम्मान।

🔹️शिवरीनारायण के लालदास महंत महाविद्यालय के सभागार में हुआ आयोजन।

🔺️मिशन क्रांति न्यूज़,जांजगीर - चाम्पा।


भारत देश के नव निर्माण में हम सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें,,,समरसता, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की आज जरूरत हैं,,,प्रकृति हमें सब कुछ प्रदान करती है,,, हम सबक भी दायित्व बनता है की हम पेड़, तलाब,नदी,नालों और धरोहरों को सुरक्षित रखने संकल्प लें,डॉ वर्मा कहा की पत्रकार अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं,, पत्रकार शासन की योजनाओं को अपने अखबार अथवा टीवी चैनल, सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं, प्रशासन के कामकाज को भी लोगों को खबरों के जरिये बताते हैं, पत्रकार शासन - प्रशासन और जनता के बीच सेतू का काम करते हैं, समाज को सशक्त बनाने और जागरूक करने में "पत्रकारों" की अहम भूमिका है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र विकास को समर्पित रहना चाहिये, श्री वर्मा ने समाज और देश के विकास पर सबको अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर संकल्प लेने को कहा। डॉ वर्मा ने साप्ताहिक अखबार छत्तीसगढ़ ज्वाला के रजत जयंती वर्ष पर प्रधान संपादक योगेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता भी आज बडी चुनौती बन गई है,,,लेकिन पत्रकार तमाम चुनौती स्वीकार कर निर्भिक होकर समाज हित से जुडे खबरों को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं, शिवरीनारायण में 25 वर्ष पूर्व योगेश शर्मा ने साप्ताहिक अखबार छत्तीसगढ़ ज्वाला का आगाज किया था, कई कठिनाईयों और अनेक झंझावतों के बीच निरंतर अखबार प्रकाशित होत रहा। श्री महंत ने श्री शर्मा को रजत जयंती वर्ष की बधाई और शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र तिवारी, अश्वनी सिंह, डॉ कोमल शुक्ला, देशबंधु के जांजगीर चाम्पा जिला के ब्यूरो प्रमुख केशवमूर्ति सिंह, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के प्रधान संपादक राजेश सिंह क्षत्रिय, मिशन क्रांति न्यूज़ के प्रधान संपादक और दैनिक आज की जनधारा के जिला प्रमुख डायमंड शुक्ला, दैनिक भास्कर के जिला प्रमुख मनोज सिंह , नईदुनियाँ के जिला प्रमुख मदन तिवारी, पत्रकार बसंत पवार, दैनिक भास्कर एवं नईदुनिया के शिवरीनारायण संवाददाता प्रतिक शुक्ला, शिवरीनारायण पत्रिका संवाददाता सचिन मिश्रा सहित अन्य पत्रकारों को शाल, श्रीफल और डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ ज्वाला के प्रधान संपादक योगेश शर्मा ने कहा कि मुख्य अभ्यागत डॉ वर्मा व्यस्ततम कार्यक्रम में भी समय निकालकर कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढा दिये,, उन्होने कहा कि राजेश्री महंत पितृ पक्ष में प्रत्येक दिन खारून नदी जाकर पितृ तर्पण करते हैं व्यस्त कार्यक्रम से अपना अमुल्य समय निकाले, यह हमारा सौभाग्य है, साथ ही जिला मुख्यालय के पत्रकार साथी गण एक बार के आग्रह पर शिवरीनारायण पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए। श्री शर्मा ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के बढते दौर में भी प्रिंट मीडिया का अपना अलग महत्व है इस अखबार को सालों बाद भी आप रखकर पढ सकते हैं, जबकि सोशल मीडिया में यह सुविधा नहीं हैं,,उन्होने कहा की हमारा तात्पर्य यह कतई नहीं है की हम सोशल मीडिया को कमतर आंक रहे,सोशल मीडिया का भी अपने स्थान पर अलग महत्व है। पर प्रिंट मीडिया एक दस्तावेज की तरह है। उन्होनें छत्तीसगढ़ ज्वाला अखबार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए, इसका श्रेय, अपने गुरूजनों सुधीपाठकों और विज्ञापन दाताओं को देते हुए उनके प्रति आभार जताया।

Banner