ज्ञानदीप स्कूल में "स्वच्छता दिवस" के रूप में मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस

# Admin | 25 Sep, 2025

ज्ञानदीप स्कूल में "स्वच्छता दिवस" के रूप में मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस

🔷 छात्रों ने स्कूल परिसर सहित आसपास की सफाई की।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर - चांपा।


ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक शाला जांजगीर की एनएसएस की इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र सम्मिलित हुए,, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अखिलेश कटकवार प्राचार्य एवं एलएस गौतम थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक यादव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मड़वा मौजूद रहे।

कार्यक्रम अधिकारी विजय प्रधान द्वारा पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के तेल चित्र पर धूप एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अखिलेश कटकवार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ शिक्षक एलएस गौतम द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के 10 दिवसीय शिविर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। विशेष अतिथि दीपक यादव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई और शिविर के गीतों का सस्वर गायन कराया गया।

कार्यक्रम के पूर्व छात्रों द्वारा शाला परिसर एवं आसपास की साफ सफाई की गई राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया।

अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रधान द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

Banner