संगठन में स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ता को सौंपी जाएगी जिला कांग्रेस कमेटी की कमान : विवेक बंसल

# Admin | 07 Oct, 2025

संगठन में स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ता को सौंपी जाएगी जिला कांग्रेस कमेटी की कमान : विवेक बंसल

🔷 कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर प्रेसवार्ता में विवेक बंसल ने किया स्पष्ट।

मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


संगठन में स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ता को सौंपी जाएगी जिला कांग्रेस कमेटी की कमान, जो सबको साथ लेकर चले, किसी एक वर्ग की छाप ना हो, उक्त बातें पर्यवेक्षक विवेक बंसल ने अग्रसेन भवन नैला में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के संदर्भ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के बारे में कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं को उनके कार्य,निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए रायसुमारी करके संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, श्री बंसल ने स्पष्ट किया की कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की जाएगी, सभी कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि किसी तरह से संगठन के लोगों में मतभेद अथवा मनभेद न हो, संगठन का चाहे वह कार्यकर्ता हो, पदाधिकारी हो ,,आपसी समन्वय बनाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है, जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो,,,बूथ स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष के पदाधिकारी को अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन करना होगा।

🔷 प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं में मतभेद, कई खेमों में बंटा है कांग्रेस

प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं में आपसी मतभेद और कांग्रेस पार्टी कई खेमों में बंटे होने के संबंध में पत्रकार के सवाल पर श्री बंसल ने अपने जवाब में कहा कि संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य ही है कि आपसी मतभेद न होकर सभी कांग्रेसियो को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करना है।

.🔷....आखिर प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों के बौछारों से पहले क्यों खबरा गए डॉ चरणदास महंत,

संगठन सृजन अभियान को लेकर प्रेसवार्ता में वैसे तो पर्यवेक्षक विवेक बंसल बंसल , सत्यनारायण शर्मा, जनक ध्रुव और इंग्रीड मैंकलाउड का नाम पूर्व से उल्लेखित था जिनके द्वारा प्रेसवार्ता लिया जाना था, लेकिन नेताप्रतिपक्ष को आखिर अचानक कोरबा से जांजगीर शिरकत कर मंच से अकलतरा विधायक राघवेंद्र से माइक लेकर पत्रकारों से संगठन सृजन अभियान से जुड़े सवालों के संबंधित सवाल करने निवेदन किया गया,जबकि पत्रकार वार्ता में संबंधित विषय पर ही सवाल किया जाता है, अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं उनके मन में पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर उनके द्वारा दिए गए बयान जिसमें कार्यकर्ताओं को चमचा की संज्ञा दी गई हालांकि बात बढ़ने पर उन्होंने कार्यकर्ता और चमचा को अलग अलग बताते हुए खुद का बचाव कर लिए, जिसमें कोरबा संसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को भी सफाई देनी पड़ी थी,,,कहीं ऐसा तो नहीं पत्रकारों के ऐसे सवाल जो उनसे जुड़ी हो और।बात दिल्ली तक न जाए इसलिए प्रेसवार्ता में खुद का गृह जिला बताते हुए सक्ति विधानसभा के कुछ गांव पढ़ने की बात करते हुए मोर्चा संभाल लिया और प्रेसवार्ता में सवाल से पहले ही सवालों के दायरे तय कर दिए गए।

Banner