सलखन में गौठान संरक्षक की लापरवाही से गौठान में 14 मवेशिओं की हुई थी मौत ! एफआईआर दर्ज !

# Admin | 05 Nov, 2025

सलखन में गौठान संरक्षक की लापरवाही से गौठान में 14 मवेशिओं की हुई थी मौत ! एफआईआर दर्ज !

🔷 6 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मिली थी सूचना।

🔷 कुल मृत मवेशी 14, जिसमें 7 गाय एवं 7 बैल का कराया गया था पंचनामा।

🔷 धारा 325 भारतीय न्याय संहिता एवं 11(1) (क) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है कार्रवाई।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर - चांपा।


सलखन में एक माह पहले गौठान में हुए 14 मवेशियों की मौत वाले मामले में पुलिस ने जांच के बाद गौठान संरक्षक को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में ग्राम सलखन गौठान में हुए मवेशियों की मृत्यु को गंभीरता से। दृष्टिगत रखते हुए उचित जांच कर वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल को जांच हेतु निर्देशित किया गया था। 6 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत सलखन के गौठान में मवेशियों के मृत होने की सूचना पर सूचना की जांच के लिए सउनि रामप्रसाद बघेल मौका जांच के लिए ग्राम सलखन गौठान हमराह स्टाफ के रवाना किया गया था। ग्राम पंचायत सलखन के गौठान जो ग्राम कचंदा जाने मार्ग पर स्थित है गौठान के सामने रोड किनारे झटका तार से घेरा किया गया है गौठान के क्षेत्रफल अंदर में ही नवा तालाब है जिसके चारो तरफ तालाब के मेढ़ के उपर में कुछ मवेशी मेढ़ के नीचे तथा कुछ मेढ़ के उपर कुल 14 नग मवेशी जिसमें 7 गाय तथा 7 बैल मृत हालत में तथा 5 नग मवेशी के कंकाल पड़े मिले, तथा 3 नग मवेशी घायल अवस्था मे मिले, जिसका ईलाज कराया गया, तत्पश्चात मृत गायों एवं बैल तथा कंकाल का पंचनामा गवाह गोपाल कृष्ण कश्यप तथा अंकित तिवारी, के उपस्थिति में किया गया।

उस दौरान अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व जांजगीर, तहसीलदार, पशु चिकित्सक, हल्का पटवारी, पुलिस स्टाफ आदि उपस्थित थे। घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के समक्ष घटनास्थल का नक्शा तैयार किया गया बाद मृत मवेशियों तथा कंकाल का पोस्टमार्टम के लिए तहरीर उप संचालक / वरिष्ठ पशु चिकित्सक जांजगीर को सौंपकर पीएम कराया गया। ग्राम पंचायत के सदस्यों सरपंच एवं अन्य लोगो द्वारा मृत मवेशियों का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर उपस्थित गवाह तथा सरपंच ग्राम पंचायत सलखन व अन्य पंच का कथन लिया गया है।

जो मृत मवेशियों के संबंध में स्पष्ट कारण नही बता पाए, प्रथम दृष्टया उक्त मवेशियों की मृत्यु का कारण जो भी हो, पर गौठान संरक्षक के द्वारा लापरवाही के कारण ही मवेशियों की मौत होना दर्शित पाया गया,

जो अपराध धारा 325 भारतीय न्याय संहिता, एवं धारा 11(१) (क) पशु कुरता निवारण अधिनियम का घटित करने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया है।

Banner