ज्ञानदीप स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया एनसीसी दिवस,निकली जागरूकता रैली...

# Admin | 24 Nov, 2025

ज्ञानदीप स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया एनसीसी दिवस,निकली जागरूकता रैली...

🔷 ऐतिहासिक स्थल भीमा तालाब की किए साफ सफाई।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा 23 नवंबर को 77वां एनसीसी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन कोरबा के कमान अधिकारी के निर्देशानुसार कैडेट्स के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और जांजगीर के ऐतिहासिक स्थल भीमा तालाब की साफ सफाई किया गया।

सफाई के दौरान तालाब में मौजूद कचरा, प्लास्टिक तथा तट के आसपास के कचरो को साफ किया गया तथा तालाब के आसपास वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें फलदार और फूल वाले पौधों का रोपण किया गया तथा आसपास के लोगों को पौधों के रोपण तथा तालाबों के साथ सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की गई। जल है तो कल है इस वाक्य के द्वारा जल के महत्व के बारे में लोगों को बताया गया और वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अखिलेश कटकवार एनसीसी अधिकारी माया तिवारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे ।

Banner