ज्ञानदीप राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

# Admin | 09 Dec, 2025

ज्ञानदीप राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

🔷ज्ञान रोशनी एजुकेशन कॉलेज, खोखरा में प्रारंभ हुए विविध कार्यक्रम

♦️मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर-चांपा।

ज्ञान दीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार, 7 दिसंबर 2025 को ज्ञान रोशनी एजुकेशन कॉलेज, खोखरा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ओमिता थवाईत, प्राचार्य ज्ञान रोशनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में  रतनलाल राठौर, सेवानिवृत्त व्याख्याता जांजगीर उपस्थित रहे, वहीं विशेष अतिथि  एल. एस. गौतम, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शा. पू. शा. खोखरा रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री देव कश्यप ने किया।

पहला दिन : स्वच्छता और ससंस्कार के साथ हुआ आरंभ

दोपहर 3 बजे शिवरात्रियों द्वारा कमरों की साफ-सफाई की गई और सभी ने अपने सामान को व्यवस्थित रखा। ठीक 4 बजे अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत शिवरात्रियों को चाय-नाश्ता कराया गया और नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भ्रमण से लौटने के बाद समीक्षा बैठक रखी गई।

रात्रि 7 से 8 बजे तक भोजन के उपरांत 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। रात 10 बजे प्रथम दिवस की गतिविधियाँ संपन्न हुईं। दूसरा दिन : व्यायाम, योग और बौद्धिक सत्र दिनांक 8 दिसंबर की सुबह 5 बजे सभी छात्र शिवरात्रि उठकर दैनिक कार्यों में लगे। 6 से 8 बजे तक सूक्ष्म व्यायाम और योगासन सिखाए गए। नाश्ता करने के बाद शिविर स्थल एवं कमरों की साफ-सफाई की गई। स्नान-ध्यान और भोजन के बाद दोपहर 2 बजे “मेरा युवा – भारत के लिए युवा” विषय पर बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन हुआ।

इस परिचर्चा में श्री दीपक बरेठ एवं श्रीमती अचला शर्मा, प्राध्यापक द्वारा विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। परिचर्चा 4 बजे समाप्त हुई, जिसके बाद शिवरात्रियों ने चाय-नाश्ता किया और शाम को नगर भ्रमण कर 6 बजे शिविर लौटे।

एनएसएस द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय विशेष शिविर स्वच्छता, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और युवा शक्ति के विकास पर केंद्रित है, जिसमें आगामी दिनों में भी कई रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Banner