विधायक ब्यास कश्यप ने किया  "मिशन क्रांति न्यूज" के कैलेंडर 2026 का विमोचन

# Admin | 06 Jan, 2026

विधायक ब्यास कश्यप ने किया  "मिशन क्रांति न्यूज" के कैलेंडर 2026 का विमोचन

🔷 विधायक कार्यालय में कई दिग्गज नेता और वरिष्ठ पत्रकार भी रहे मौजूद।

♦️मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर चांपा।


मिशन क्रांति न्यूज के कैलेंडर 2026 का विमोचन जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, डॉ परस शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय उपेंद्र तिवारी, अश्वनी सिंह एवं "मिशन क्रांति न्यूज" के संपादक डायमंड शुक्ला की मौजूदगी में हुआ।मिशन क्रांति न्यूज कैलेंडर का विमोचन जांजगीर चांपा विधायक के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने "मिशन क्रांति न्यूज " के नवीन कैलेंडर 2026 के प्रकाशन पर पूरी टीम को बधाई दी, साथ ही "मिशन क्रांति न्यूज" जो कि सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता की ओर अग्रसर है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि "मिशन क्रांति न्यूज" भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी के खिलाफ क्रांतिकारी कदम...है साथ ही सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता में अपनी अमिट छाप छोड़े हुए हैं, सालो पहले "मिशन ग्राम गौरव सम्मान" के तहत मिशन क्रांति न्यूज समूह ने नवागढ़ के 93 ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनपद सदस्यों का सम्मान किया। साथ ही कर्मवीर सम्मान से विविध क्षेत्र के विभूतियों को नवाजा, मिशन क्रांति न्यूज के बैनर तले अलग अलग गांवों में मिशन क्रांति अन्नदाता सम्मान की अलख जगाते हुए किसानों के साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। मिशन क्रांति न्यूज का यह क्रम अनवरत जारी है जिसमें सामाजिक सरोकारिता की झलक स्पष्ट देख सकते हैं, "मिशन क्रांति न्यूज" वर्तमान में भी सामाजिक सरोकार की "पत्रकारिता" को महत्व देते निरंतर आगे बढ़ रहा है। 

Banner