प्रेसवार्ता में पत्रकार के सवाल से बौखलाए भाजपा के कद्दावर नेता नारायण चंदेल !

# Admin | 14 Jan, 2026

प्रेसवार्ता में पत्रकार के सवाल से बौखलाए भाजपा के कद्दावर नेता नारायण चंदेल !

🔷 जैजैपुर विधायक से जेल में कांग्रेस के बड़े चेहरे पहुंचे मिलने, सरकार का पूतला फूंका, भाजपा को दूसरे दिन प्रेसवार्ता के जरिए देनी पड़ी सफाई।

🔷 मामला कानून और न्यायालय का, पर राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी।

♦️ मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर चांपा।


जैजैपर विधायक की गिरफ्तारी को सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा दुर्भावना की राजनीति करार देते हुए सरकार को आड़े हाथ लिया है और कांग्रेसियों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है, सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता चरण दास महंत जिला जेल (खोखरा) बालेश्वर साहू का हालचाल जानने जेल पहुंचे और मामला को लेकर चर्चा हुई, उन्होंने कहा कि यह भाजपा की दुर्भावना की राजनीति है जिसके चलते जैजैपुर विधायक को झूठे मामले में साजिश के तहत जेल भेजा गया है, सोमवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पूतला दहन किया, वहीं दूसरे दिन कांग्रेसियों के कड़ा रूख और विरोध को देखकर भाजपा को मजबूरन दूसरे दिन यानी मंगलवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रेसवार्ता लेकर भाजपा सरकार की बालेश्वर साहू के जेल जाने वाले मामले में किसी तरह की भूमिका नहीं होने की बात कही, जिस पर पत्रकार द्वारा मामला न्यायालय के होने के बावजूद भाजपा को सफाई देनी पड़ रही है आखिर क्यों ??? उक्त सवाल पर भाजपा के कद्दावर नेता और पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सवाल से बौखला गए और सफाई भाजपा कहां दे रही है इस तरह की बातों पर दंभ भरते नजर आए ,,,पत्रकार ने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेसियों के विरोध के बाद बकायदा दूसरे दिन भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता लेकर भाजपा को अपनी बात रखनी पड़ रही है मतलब साफ है कि आखिरकार मामला भले ही किसान और विधायक के बीच का हो पर भाजपा को स्पष्टीकरण देना पड़ा रहा है कि भाजपा सरकार की जैजैपुर वाले मामले में कोई भूमिका नहीं है पर सफाई तो भाजपा के कद्दावर नेता को देना पड़ रहा यह बड़ा सवाल है, हालांकि भाजपा के प्रेसवार्ता में नारायण चंदेल ने पार्टी की ओर से कांग्रेस और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए मीडिया के माध्यम से यह सवाल उठाया कि कांग्रेसी और कांग्रेस के दिग्गज नेता यह बताए कि वे किसान के साथ खड़े हैं या आरोपी के साथ.? बहरहाल बात जो भी हो लेकिन जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के द्वारा किसान से धोखाधड़ी कर लाखों का चंपत लगाने पर वे सलाखों के पीछे हैं और उनके जेल जाने के बाद जेल में कांग्रेसी नेताओं का मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला जेल पहुंचकर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू का हालचाल जाना। वर्तमान में देखा जाए तो मामला भले ही किसान और नेता के बीच का है लेकिन जांजगीर ही नहीं उक्त मामले से पूरी छग की सियासी पारा गरम है, वहीं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के जेल जाने के बाद 🔷 जिला जेल (खोखरा) में नियमों का खुलेआम उल्लंघन विधायक बालेश्वर साहू के जिला जेल आमद होते ही जेल की नियमें तार तार होते दिखी, यहां की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जहां पहले ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई, सूत्रों की माने कई समर्थक नारेबाजी करते नजर आए,वहीं जेल नियमों को ताक में रखकर आरोपी विधायक से कांग्रेस के कद्दावर नेताओं का सामूहिक मिलने का दौर बदस्तूर जारी है, ऐसे में जेल प्रबंधन की लापरवाही भी खुलकर सामने आ रही है हालांकि भाजपा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के बीच आला अफसर अथवा कानून के नुमाइंदे भी गरीब तपके और रसूखदारों के लिए दोहरा मापदंड अफनाया जा रहा है जिससे जेल प्रबंधन पर भी सवालिया निशान लाजमी है।

Banner