बजट में राहत कम प्रचार ज्यादा : कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद विवेक सिंह सिसोदिया

# Admin | 02 Feb, 2026

बजट में राहत कम प्रचार ज्यादा : कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद विवेक सिंह सिसोदिया

🔷बजट पर प्रतिक्रिया...

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


 सत्तापक्ष यानी भाजपा के नेता जहां सभी वर्गों को ध्यान में रख बजट प्रस्तुत करने की बात कर रहे हैं और राष्ट्र हित में बजट को बेहतर बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस यानी विपक्ष के नेता उक्त बजट को चंद वर्गों को लाभ दिलाने वाला आधा अधूरा, झुनझुना थमाने वाला बजट बता रहे हैं,जांजगीर के कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद विवेक सिंह सिसोदिया ने बजट के बारे में अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बजट में छत्तीसगढ़ को फिर नजर अंदाज किया गया है।

बजट में राहत कम प्रचार ज्यादा है।

देश महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन आम आदमी को सिर्फ भाषण मिले,राहत नहीं।बजट में स्थाई नौकरियो की व्यवस्था नहीं लेकिन स्किल के नाम पर आश्वासन दिए गए।किसानों की आय दोगुनी करने का दावा फिर दोहराया गया, लेकिन एमएसपी की कानूनी गारंटी,खाद बीज की बढ़ती कीमतों और सिंचाई समस्याओं पर सरकार मौन है।

कुल मिलाकर यह बजट जनता का नहीं, कुछ चुनिंदा वर्गों का बजट है। इसमें आत्मनिर्भर भारत का नारा तो है, लेकिन आम भारत की चिंता नहीं है।

Banner