ऑपरेशन सोनचिरैया ने लिंक रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

# Admin | 10 Feb, 2026

ऑपरेशन सोनचिरैया ने लिंक रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

🔷 शहर को स्वस्छ रखने शहरवासियों से की अपील।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


शहर में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑपरेशन सोनचिरैया के तत्वावधान में 8 फरवरी को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान लिंक रोड पर अवतार ऑप्टिकल के सामने सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहाँ लंबे समय से जमा कचरे को साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

इस अभियान में पार्थ तिवारी, निखिल कहरा, महेंद्र चौहान, पिंटू यादव, अविरल तिवारी, समर्थ तिवारी, लक्ष्य लडेर, हसप्रीत पाल, अंश साहू एवं अवजोतपाल शुक्ला ने सक्रिय रूप से भाग लेकर श्रमदान किया।

सभी सदस्यों ने मिलकर आसपास फैली गंदगी को हटाया और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ऑपरेशन सोनचिरैया द्वारा नैकमीट, लिंक रोड के सामने एक स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसे स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला था। ऑपरेशन सोनचिरैया का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। संस्था के सदस्यों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएँ और स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दें।

Banner