धान की अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान के फैसले से किसानों के चेहरे खिले, इस वर्ष धूमधाम से मनेगा अन्नदाताओं की होली : इंजी. रवि पाण्डेय

# Admin | 14 Feb, 2026

धान की अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान के फैसले से किसानों के चेहरे खिले, इस वर्ष धूमधाम से मनेगा अन्नदाताओं की होली : इंजी. रवि पाण्डेय

♦️ मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर-चांपा।


छग सरकार द्वारा धान की अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान के फैसले से किसानों के चेहरे खिले, इस वर्ष धूमधाम से मनेगा अन्नदाताओं की होली,,, उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता मे कैबिनेट मे लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया स्वागत करते हुए कहा ।

 उन्होंने राज्य के लाखों किसानों को होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि (3100 रूपये प्रति क्विंटल के मान से) एकमुश्त भुगतान करने के फैसले को ऐतिहासिक और किसान हितैषी बताया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. पाण्डेय ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय अनुसार, राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों को होली के पावन पर्व से पहले अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मे प्रदेश मे रिकार्ड 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। पाण्डेय ने कहा कि सरकार केवल धान नही खरीद रही, बल्कि किसानों के पसीने की एक-एक बूंद की कीमत चुकाकर उनके पुरूषार्थ का सम्मान कर रही है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश का ’अन्नदाता’ ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली से पहले एकमुश्त भुगतान का निर्णय किसानों के जीवन मे न केवल आर्थिक संबल लाएगा, बल्कि उनके उत्सव के उल्लास को दोगुना कर देगा। मुख्यमंत्री का यह कथन ’’किसानों की मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है’’ भाजपा की सेवा भावना को दर्शाता है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. पाण्डेय ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, साय सरकार ने किसानों को किस्तों के इंतजार से मुक्ति दिलाकर 3100 रूपये प्रति क्विंटल का वादा निभाकर अपनी विश्वसनीयता पर मुहर लगाई है। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त करता है। यह कदम छत्तीसगढ़ को कृषि प्रधान से कृषि समृद्ध राज्य बनाने की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा।

Banner