भारतीय जनता पार्टी की जिला  स्तरीय कार्यशाला कल

# Admin | 20 Feb, 2026

भारतीय जनता पार्टी की जिला  स्तरीय कार्यशाला कल

🔷भाजपा संगठन के प्रदेश, संभाग व जिला के सभी नेतागण होंगे शामिल।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय  कार्यशाला कल यानी  21फरवरी को भाजपा कार्यालय जांजगीर मे रख गई है पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत विगत दिनो कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय रायपुर मे प्रांतीय कार्यशाला रखा गया।

इस दौरान प्रदेश व जिले के सभी अपेक्षित भाजपा नेता प्रांतीय कार्यशाला मे शामिल हुए,

 जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कल शनिवार को जांजगीर मे भाजपा संगठन के प्रदेश, संभाग व जिला के सभी नेतागण शामिल होंगे, कार्यशाला मे अलग अलग सत्र मे वक्तागण अपने विषय को रखेंगे श्री जांगड़े ने बताया की जिले की कार्यशाला के पश्चात सभी तेरह मंडलो मे कार्यशाला आयोजित होगी।

जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कल होने वाली जिले की कार्यशाला मे अपेक्षित श्रेणी के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को शामिल होने का आग्रह किया है। 

Banner