ऑपरेशन सोनचिरैया ने चलाया स्वच्छता अभियान

# Admin | 16 Mar, 2026

ऑपरेशन सोनचिरैया ने चलाया स्वच्छता अभियान

मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


जांजगीर में चल रहे ऑपरेशन सोनचिरैया के अंतर्गत रविवार कोण कुलीपोटा, जांजगीर में टाटा शोरूम के सामने स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवाओं की टीम ने मिलकर क्षेत्र में फैले कचरे को साफ किया तथा आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

भियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और लोगों में सफाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

इससे पूर्व ऑपरेशन सोनचिरैया द्वारा शहर के छह अन्य स्थानों पर भी सफलतापूर्वक स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है और कुलीपोटा, जांजगीर का यह अभियान सातवां रहा।

अभियान के दौरान ऑपरेशन सोनचिरैया की टीम ने गांव के सरपंच से भी चर्चा की, जिस पर सरपंच ने गांव में स्वच्छता बनाए रखने का आश्वासन दिया। साथ ही टीम के सदस्यों ने बताया कि 22 मार्च 2026 को ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत शहर में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें अनेक युवा, विद्यार्थी तथा समाज के अन्य लोग भाग लेकर शहर को स्वच्छ बनाने के इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

इस अभियान में पार्थ तिवारी, महेंद्र चौहान, निखिल कहरा, पिंटू यादव, किशोर कुमार खूंटे, विक्रमादित्य सिंह, आयु अग्रवाल, ओम सिंह, संस्कार पांडे, अनीश रत्नाकर, गौरव कटाक्वार, शुभम राठौर, ओम साहू और रितेश चौरसिया ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Banner