बोर्ड आंफ विजिटर्स ने किया जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण

# Admin | 17 Mar, 2026

 बोर्ड आंफ विजिटर्स ने किया जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र. - 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित आदेश में दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा 16 मार्च को जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान शक्ति सिंह राजपूत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा, मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, जन्मेजय महोबे कलेक्टर जांजगीर चांपा, योगिता खापेडे नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर, अशोक सिन्हा जिला शिक्षा अधिकारी, अनीता श्रीवास्तव मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी जांजगीर, आर के शर्मा उप संचालक कृषि विभाग, एम आर जयसवाल जिला जिला रोजगार अधिकारी, जेवियर टोप्पो महाप्रबंधक जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, बरखा मिहिर उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, डी.डी. टोडर जेल अधीक्षक, सत्यनारायण सिंह ठाकुर, विनोद कुमार कश्यप, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, अशोक यादव अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जयराम गढ़ेवाल पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं एवं जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य स्थानों पर जाति भेदभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का जायजा लिया गया।

Banner