जगत मातु-पितु संभु भवानी अर्थात माता भवानी और भगवान भोलेनाथ संपूर्ण जगत के माता और पिता हैं : राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज

# Admin | 21 Mar, 2026

जगत मातु-पितु संभु भवानी अर्थात माता भवानी और भगवान भोलेनाथ संपूर्ण जगत के माता और पिता हैं : राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज

🔷 देवी मंदिरों में देवी दर्शन करने पहुंचे राजेश्री महन्त जी,जनकल्याणार्थ की कामना

♦️ मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


वासंती नवरात्रि के द्वितीय दिवस अर्थात  20 मार्च 2026 को महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज जांजगीर- चांपा जिले के विभिन्न स्थानों में देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर 10:15 बजे उनका आगमन मनका दाई मंदिर खरौद,10:45 पर चंडी दाई मंदिर ग्राम सालखन, 11:30 बजे सिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती मंदिर नवागढ़, 12:15 बजे चंडी दाई मंदिर ग्राम महन्त 1:45 बजे मनका दाई मंदिर खोखरा हुआ। उन्होंने यहां पहुंचकर माता के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन पूजन किया एवं लोक कल्याण की कामनाएं की। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा है कि - माता दुर्गा जी जगत की माता है वे सभी का कल्याण करती हैं, श्री रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है कि -

जगत मातु-पितु संभु भवानी अर्थात माता भवानी और भगवान भोलेनाथ संपूर्ण जगत के माता और पिता हैं।

हमें न केवल नवरात्रि में बल्कि अपने जीवन के प्रत्येक क्षण में उनका दर्शन, पूजन भजन,चिंतन करना ही चाहिए। ये जीव को हमेशा आनंद प्रदान करते हैं,*सदा सज्जदानंद दाता पुरारी* अर्थात भगवान भोलेनाथ आनंद के भंडार हैं, वे जीव को निरंतर सुख- शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने दोपहर 2:30 बजे ग्राम कोटमी सोनार पहुंचकर ठाकुर दिनेश सिंह जी के यहां सौजन्य भेंट मुलाकात किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उनके प्रवास का कार्यक्रम निरंतर जारी है वे शाम 5:00 बजे ग्राम केरा पहुंचें, देवी दर्शन के पश्चात 6:45 पर बिर्रा पहुंचे, वहां से दर्शन पूजन के बाद 8:30 बजे रात्रि को शिवरीनारायण मठ पहुंचे। आध्यात्मिक प्रवास में राजेश्री महंत जी के साथ कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, देवा लाल सोनी, जगदीश यादव,मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, पुरेंद्र सोनी, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नगरीक गण सम्मिलित हुए।

Banner