पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन 

# Admin | 26 Mar, 2026

पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन 

🔶 शिवरीनारायण मठ का गांव है पकरिया।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


 श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर के गांव पकरिया में स्थित बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

इस कार्यक्रम में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज के साथ ही अयोध्या से पधारे हुए अनंत श्री विभूषित सियाराम शरण जी महाराज एवं वृंदावन से आए हुए आचार्य जी भी सम्मिलित हुए।

गांव पहुंच कर सबसे पहले इन्होंने चंडी दाई का दर्शन - पूजन किया फिर बाड़ा पहुंचकर भूमि पूजन के लिए निर्धारित स्थान पर पूजा अर्चना संपन्न की, भगवान हनुमान जी की आरती के उपरांत सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि - ग्राम पकरिया शिवरीनारायण मठ का गांव है यहां के बाड़ा में स्थित गौशाला तथा रसोई घर निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है इसके निर्माण हो जाने से गौ वंशियों को संरक्षण संवर्धन की दृष्टि से उत्तम स्थान तो प्राप्त होगा ही रसोई घर का भी उपयोग जनहित में किया जाएगा।

अयोध्या से आए हुए आचार्य जी ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि - उत्तम शिष्य वही है जो गुरु के अधूरे कार्यों को पूरा करे।

परम पूज्य महाराज श्री गुरु शिष्य परंपरा का निर्वाह करते हुए इस स्थान में गौशाला एवं रसोई घर का निर्माण करने जा रहे हैं यह सराहनीय कार्य है।

लोगों को वृंदावन से आए हुए आचार्य जी ने भी संबोधित किया।

शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी लोगों को संबोधित कर आभार व्यक्त की, इस अवसर पर श्री शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य हेमंत दुबे,एवं सुखराम दास जी महाराज, कमलेश सिंह, रामकृष्ण कश्यप, पुरेंद्र सोनी, लक्ष्मी नारायण पांडे, विद्याधर पांडे,शांतिलाल पांडे, पन्नालाल देवांगन,पोथीराम साहू, ईश्वरलाल साहू, परमेश्वर सायतोंडे, देवनारायण देवांगन, रामानुज निर्मलकर, भूरेलाल साहू, धर्मात्मा साहू, निर्मल दास वैष्ण, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। पूजा अर्चना का कार्यक्रम जय शुक्ला ,अंकुश तिवारी एवं राम प्रिय दास जी ने संपन्न कराया।

Banner