श्री रामनवमी में हर्षौल्लास के साथ मना भगवान रघुनाथ जी का जन्मोत्सव

# Admin | 27 Mar, 2026

श्री रामनवमी में हर्षौल्लास के साथ मना भगवान रघुनाथ जी का जन्मोत्सव

🔷 भगवान का किया गया है स्वर्ण श्रृंगार।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में स्थित श्री दूधाधारी मठ में श्री रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री रघुनाथ जी का जन्मोत्सव अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर भजन, कीर्तन, ढोल, नगाड़े, बैण्ड बाजे एवं जोरदार आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान का स्वर्ण श्रृंगार किया गया है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालु भक्तजन नवमी, दशमी एवं एकादशी तिथि तक प्राप्त कर सकते हैं।

श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि - *श्री दूधाधारी मठ की स्थापना जब से हुई है तब से लेकर आज पर्यंत प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि को भगवान रघुनाथ जी का जन्मोत्सव का कार्यक्रम अत्यंत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया। भगवान का परंपरागत रूप से स्वर्ण श्रृंगार किया गया है, इस मठ की परंपरा के अनुसार वर्ष में तीन बार भगवान का स्वर्ण श्रृंगार किया जाता है। रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी और विजयादशमी को श्रद्धालु भक्तगण दूर-दूर से आकर भगवान का दर्शन लाभ प्राप्त करते हैं*। उन्होंने संपूर्ण देशवासियों के लिए श्री रामनवमी के अवसर पर मंगल कामनाएं की। मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने श्री रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए कहा कि - *नवमी तिथि मधुमास पुनिता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रिता।। मध्य दिवस अति सीत न घामा। पवन लोक काल विश्रामा*।। अर्थात आज भी नवमी तिथि है, मधुमास चल ही रहा है। शुक्ल पक्ष है और अभिजीत मुहूर्त भी है। भगवान का जन्मोत्सव हम सभी यहां पर मना रहे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से रायपुर नगर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, मठ मंदिर के ट्रस्टी विजय पाली, रामकृष्ण पाली, रामछवि दास, राम मनोहर दास जी, राम शिरोमणि दास जी, राम भूषण दास जी, संस्कृत विद्यालय के शिक्षक मिश्रा जी, तिवारी जी, पुरानी बस्ती से दाऊ अग्रवाल जी,रामप्रिय दास जी, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन की अच्छी व्यवस्था देखने को प्राप्त हुई।

Banner