माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तहसील चांपा के नवीन निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण 

# Admin | 05 Apr, 2026

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तहसील चांपा के नवीन निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण 

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने तहसील चांपा में नवीन निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा मनको, अग्निशमन व्यवस्था, सामग्री की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जांच किया गया। माननीय न्यायाधीश द्वारा कंक्रीट की गुणवत्ता एवं बिजली की तारों की गुणवत्ता की जांच की गई।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला जांजगीर चांपा द्वारा निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का पालन किए जाने हेतु निर्देश दिया गया उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने हेतु आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान शैलेंद्र चौहान प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रवीण मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर, नम्रता नोरगे व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी चांपा, मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा,ममता पटेल कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहें।

Banner