राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआधाम में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा 27 से,,, तैयारी में जुटे आयोजन समिति के सदस्यगण

# Admin | 12 Apr, 2026

राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआधाम में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा 27 से,,, तैयारी में जुटे आयोजन समिति के सदस्यगण

🔷 प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक सुनाई जाएगी कथा।

🔷श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और प्रसाद की रहेगी व्यवस्था।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


शिवरीनारायण  से लगे राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआधाम में स्थित राम जानकी मंडपम हाल में जगदगुरूरामभद्राचार्य की श्रीराम कथा 27 अप्रैल से पांच मई तक आयोजित  नौ दिवसीय कथा प्रारंभ होगी।

कथा का आयोजन राघव सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी में समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। यह बातें समिति के संस्थापक और कथा वाचक डा अशोक हरिवंश ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि जगदगुरू रामभद्राचार्य के द्वारा तीन वर्ष पूर्व ग्राम तेंदुआ में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलालेख रखे थे।आज तीन वर्ष बाद एक बार फिर उस राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआधाम में जगदगुरू रामभद्राचार्य का आगमन हो रहा है। जहां वे श्रीराम कथा के तहत शबरी की निष्ठा विषय पर नौ दिवस तक कथा सुनाएंगे। श्रीराम कथा 27 अप्रैल से पांच मई तक पूरे नौ की होगी। कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक सुनाई जाएगी। आयोजन की तैयारी में समिति के सभी सदस्य और धर्मप्रेमी जन जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। कथा में संत और राजनीतिक व्यक्ति भी शामिल होंगे। जिसमें अयाेध्या से शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज और किन्नर अखाड़ा की मां किन्नर शामिल होंगी। कथा में एक दिन दिव्यांग जन विशेष अतिथि होंगे। दिव्यांगों के बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

 तीन मई को सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा और रक्तवीर युवा कथा के विशेष अतिथि होंगे। इसी तरह एक दिन देहदानी लोगों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था रहेगी और वे कथा के अतिथि होंगे।

Banner