नवागढ़, पामगढ,अकलतरा मे निर्माणाधीन नव्यवहार न्यायालय नवीन भवन का प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने लिया जायजा

# Admin | 27 Apr, 2026

नवागढ़, पामगढ,अकलतरा मे निर्माणाधीन नव्यवहार न्यायालय नवीन भवन का प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने लिया जायजा

🔷भवन की संरचनात्मक मजबूती,सुरक्षा मानक, सामग्री की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य की प्रगति की हुई गहन जांच।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


जिले की न्यायिक व्यवस्था को अधिक बेहतर और सुविधा जनक बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने व्यवहार न्यायालय नवागढ़, पामगढ एवं अकलतरा का निरीक्षण किय।

इस दौरान न्यायालय की कार्य प्रणाली,भवन की संरचनात्मक मजबूती,सुरक्षा मनको, सामग्री की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य की प्रगति की गहन जांच किया गया। उक्त निरीक्षण में शैलेन्द्र कुमार चौहान प्रथम अपर सत्र न्यायधीश जांजगीर,प्रवीण कुमार मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा एवं व्यवहार न्यायाधीश नवागढ़ सिद्धार्थ आनंद सोनी, न्यायाधीश अकलतरा शिवानी सिंह न्यायधीश ,शीलू केशरी पामगढ़ भी मौजूद रही, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश वर्तमान न्यायालय भवन,निर्माणाधीन नए न्यायालय भवन का विस्तार से निरीक्षण किया,उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में लापरवाही नही होनी चाहिए तथा निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने को कहा गयाl

निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी सुनीl

Banner