छत्तीसगढ़ व्यापमं का विलय,अब बनेगा कर्मचारी चयन मंडल (SSC)

# Admin | 09 May, 2026

छत्तीसगढ़ व्यापमं का विलय,अब बनेगा कर्मचारी चयन मंडल (SSC)

🔷 सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना।

🔷 राज्य की सभी भर्ती परीक्षाएं नए मंडल के तहत होगी संचालित।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, रायपुर/जांजगीर।


छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की भर्ती व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का विलय कर नया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (SSC) गठित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब राज्य की सभी भर्ती परीक्षाएं इसी नए मंडल के तहत संचालित होंगी।

रकारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी रेणु जी. पिल्ले को इस नए बने कर्मचारी चयन मंडल का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे व्यापमं की अध्यक्ष थीं और साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रेणु पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त कार्यभार पहले की तरह जारी रखेंगी। इस निर्णय के बाद राज्य में भर्ती और चयन से जुड़ी सभी परीक्षाएं अब एकीकृत व्यवस्था के तहत नए मंडल द्वारा कराई जाएंगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारी चयन मंडल के गठन की घोषणा की थी।

Banner