तुलसी में जनगणना के लिए घर - घर दस्तक दे रहे प्रगणक

# Admin | 12 May, 2026

तुलसी में जनगणना के लिए घर - घर दस्तक दे रहे प्रगणक

🔷 लोगों से ली जा रही पारिवारिक एवं अन्य जानकारी।

🔷जनगणना को लेकर लोगों में खासा उत्साह।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


शासन के निर्देशानुसार प्रगणको द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप जनगणना का कार्य जोरों पर हैं, शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक भरी दोपहरी में लोगों के घर दस्तक दे रहे हैं और डोर टू डोर जाकर जनगणना के काम को सुचारू ढंग से संचालित कर रहे हैं,,,इसी परिपेक्ष्य में ग्राम तुलसी में प्रगणक कौशल प्रसाद महिलाएंगे गांवों में घर - घर जाकर लोगों से परिवार के सदस्यों के नाम और अन्य जरूरी जानकारी पूछकर जनगणना का काम कर रहे हैं, जनगणना को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रगणक द्वारा पूछे जाने वाले संबंधित सवालों की जानकारी देते हुए लोग एक जागरूक नागरिक की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।

दरअसल शासन की मंशानुरूप जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान का सूचीकरण करना है साथ ही पारिवारिक जानकारी भी दर्ज करना है, इस दौरान प्रगणक घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं से संबंधित प्रश्न पूछ रहे हैं और जनगणना में सर्वे कार्य कर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

🔷 गांव की ओर रूख कर रहे पलायन मजदूर

जनगणना को लेकर पलायन मजदूरों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां ग्रामीण क्षेत्र से पलायन किए लोग गांव की ओर वापस लौट रहे हैं, तुलसी, बर्रा, भठली, पथर्रा सहित कई गांवों में पलायन मजदूर अब गांवों में नजर आ रहे हैं बहरहाल तुलसी गांव में जनगणना को लेकर भगत भैना, मिलेराम भैना सहित कई परिवार गांव लौट आए हैं।

Banner