खैरताल में प्याऊ घर का शुभारंभ 

# Admin | 13 May, 2026

खैरताल में प्याऊ घर का शुभारंभ 

🔷 कबीर कल्याण सेवा समिति की सराहनीय पहल।

🔷 गर्मी के दिनों में राहगीरों को पेयजल की मिल रही नि : शुल्क सुविधा।

♦️मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर चांपा।


कबीर कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में एक और प्याऊ घर नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरताल में शुभारंभ किया गया , पूर्व में नवागढ़ ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत कनस्दा (शिवरीनारायण) में प्याऊ घर संचालित है। 

कार्यक्रम में शभरत दास मानिकपुरी अध्यक्ष छग मानिकपुरी पनिका समाज बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , अध्यक्षता कबीर कल्याण सेवा समिति के ऊर्जावान अध्यक्ष नरोत्तम दास महंत ने किया , विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतीदास महंत अध्यक्ष रायपुर संभाग , लोकनाथ केवड़ा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष , छम्मन दास महंत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कसडोल , संजय दास महंत अध्यक्ष टुण्ड्रा परिक्षेत्र , दयादास महंत कोषाध्यक्ष टुण्ड्रा परिक्षेत्र , चीनी दास पड़वार पूर्व कोषाध्यक्ष शामिल हुए।

सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा आराध्य कबीर साहब जी की प्रतिमा में माल्यार्पण , दीप प्रज्ज्वलित कर एवं आरती गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , सभी अतिथियों का शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया , तत्पश्चात समिति के संस्थापक रामेश्वर दास महंत के द्वारा समिति के नियम एवं उद्देशय को विस्तार से अवगत कराया गया।

🔷 कबीर सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

कबीर कल्याण सेवा समिति के द्वारा भरत दास मानिकपुरी को उनके समाज के प्रति समर्पण भाव को देखकर " कबीर सेवा सम्मान " से सम्मानित किया गया।  प्रिया फ्लैक्स प्रिंटर के संचालक शुभम महंत को भी समिति एवं के प्रति उनके समर्पण भाव को देखकर कबीर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया ,,,,,, उपस्थित अतिथियों के द्वारा समिति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई , सभी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की ,,,,, प्रदेश अध्यक्ष भरत दास मानिकपुरी ने समिति को 2100/- सहायोग राशि भेंट किया ,,,, लोकनाथ केवड़ा ने भी सहयोग राशि देने की घोषणा की ! कार्यक्रम का संचालन समिति के संचालक एवं नवागढ़ ब्लॉक इकाई के सचिव जागेश्वर दास महंत ने किया आभार संस्थापक रामेश्वर दास महंत ने किया , कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक दिलदास महंत , आरती सेवक लक्ष्मी दास महंत , पूर्व अध्यक्ष कोमल दास महंत , सुखचैन दास महंत शिक्षक , पूरन दास महंत , अथीर दास महंत , शुभम महंत , बॉबी महंत , चंदन दास महंत आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Banner