प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के विभूतियों का हुआ सम्मान

# Admin | 23 May, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के विभूतियों का हुआ सम्मान

🔷 कबीर गौरव सम्मान एवं कबीर सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित।

♦️ मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


कबीर कल्याण सेवा समिति जांजगीर चांपा के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम नरधा विकासखंड कसडोल में किया गया , जिसमें समाज के महान विभूतियों को कबीर गौरव सम्मान एवं कबीर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  देवघर महंत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज उपस्थित रहे !!! सर्वप्रथम कबीर साहब की प्रतिमा पर पुष्पहार, चंदन तिलक दीप प्रज्ज्वलित एवं आरती गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 तत्पश्चात समिति के संस्थापक रामेश्वर दास महंत द्वारा समिति के उद्देश्यों एवं जन सेवा के कार्यों की जानकारी दी गई ।

कबीर कल्याण सेवा समिति द्वारा श्री तारण दास महंत ग्राम कुम्हारी (गिधौरी) , श्री छम्मन दास महंत ग्राम कोटियाडीह (गिरौधपुरी) , स्व. श्री मयादास टांडिया गुरुजी (मरणोपरांत) को क्रमश: कबीर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इन्हें साल , श्रीफल , प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया ,,,, साथ ही श्री लोकनाथ केवड़ा ग्राम हसुवा (बलौदा) , श्री मोतीदास मानिकपुरी नरधा (कसडोल) , श्री पीताम्बर मानिकपुरी लोहर्सी (मस्तूरी) को क्रमश: कबीर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया , इन्हें भी साल , श्रीफल , प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ,,,, मुख्य अतिथि श्री देवघर महंत द्वारा समिति के कार्यों सहित आयोजक टीम की सराहना की ,,,साथ ही अपने उदबोधन में समाज को संगठित होकर कार्य करने की अपील की ,,, माता पिता की सेवा सहित बच्चों के शिक्षा पर जोर दिया !!! कार्यक्रम का संचालन श्री छम्मन महंत ने किया आभार प्रकट आयोजक श्री मोतीदास मानिकपुरी ने किया । कार्यक्रम में  जागेश्वर महंत प्रदेश प्रवक्ता , समिति के अध्यक्ष  नरोत्तम दास महंत , संयोजक श्री भजन दास ,  नेहरू पड़वार , श्री अमीर दास ,  छोटू दास ,  लक्ष्मी दास ,  संजय दास , दया दास ,  पूरन दास , अनुराग दास , महेत्तर दास सहित समाज के अन्य लोग लोग उपस्थित रहे।

Banner