जांजगीर में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

# Admin | 15 Jul, 2026

जांजगीर में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

🔷 रथयात्रा का शुभारंभ सायं 3 बजे कलेक्टरेट चौक, से होगा।

♦️मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा।


वृंदावन भक्ति कुटीर, जांजगीर के तत्वावधान में गुरुवार, 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान के दिव्य दर्शन एवं रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

रथयात्रा का शुभारंभ सायं 3 बजे कलेक्टरेट चौक, जांजगीर से होगा। यात्रा कलेक्टरेट चौक,बीटीआई चौक, कचहरी चौक, नेताजी चौक, वृंदावन भक्ति कुटीर होते हुए अग्रसेन भवन, नैला पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं पुष्पवर्षा के साथ भगवान का स्वागत करेंगे। रथयात्रा के समापन पर अग्रसेन भवन में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सायं 7 बजे भगवान का स्वागत, 7:15 बजे छप्पन भोग अर्पण, 7:30 बजे भव्य महाआरती तथा 7:45 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री जगन्नाथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने जिले एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर इस दिव्य रथयात्रा में सहभागिता का आग्रह किया है।

Banner