श्री दूधाधारी मठ के ग्राम अमेठी एवं हिरमी के बाड़ा में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज और कल

# Admin | 18 Jul, 2026

श्री दूधाधारी मठ के ग्राम अमेठी एवं हिरमी के बाड़ा में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज और कल

🔷 मिशन क्रांति न्यूज, रायपुर/जांजगीर चांपा।


श्री दूधाधारी मठ रायपुर के गांव अमेठी एवं हिरमी में स्थित बाड़ा में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बलौदा बाजार- भाटापारा के पलारी के समीप स्थित ग्राम अमेठी में श्री हनुमान जी महाराज का मंदिर बनकर तैयार हो गया है, यहां श्री हनुमान जी महाराज के मूर्ति स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम 19 जुलाई को संपन्न होगा, यह दो दिवसीय कार्यक्रम है।

18 को अखंड मानस गायन का कार्यक्रम सुबह 10बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

इसी तरह ग्राम हिरमी, तहसील सुहेला, जिला बलौदा बाजार -भाटापारा में दिनांक 21 से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय महोत्सव में वैदिक पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, मूर्ति स्थापना, हवन- यज्ञ, भजन- कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां भगवान श्री राम जानकी, श्री लक्ष्मण जी महाराज की स्थापना होगी। इस आध्यात्मिक महोत्सव में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं श्री दूधाधारी मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Banner