कल कलश यात्रा के बाद प्राण प्रतिष्ठा आज

# Admin | 23 Jul, 2026

कल कलश यात्रा के बाद प्राण प्रतिष्ठा आज

♦️मिशन क्रांति न्यूज, रायपुर/जांजगीर चांपा।


श्री दूधाधारी मठ रायपुर के जिला बलौदा बाजार -भाटापारा, विकासखंड सुहेला अंतर्गत स्थित गांव हिरमी में श्री बालाजी भगवान के बाड़ा में श्रीराम मंदिर एवं श्रीहिरमीकेश्वर महादेव के भब्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में 22 जुलाई को बाजे -गाजे, भजन- कीर्तन के साथ शोभायात्रा पूरे बस्ती में निकाली गयी। जिसमें ग्राम वासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

नगर भ्रमण के पश्चात सभी ने श्री बालाजी भगवान का भोग(भोजन) प्रसाद प्राप्त किया। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने बड़ी श्रद्धा भक्ति पूर्वक शोभा यात्रा का स्वागत किया एवं भगवान श्री राघवेंद्र सरकार जी तथा राजेश्री महन्त जी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Banner