पुलिस कर्मियों को रिस्पांस भत्ता नही दिए जाने पर हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

# Admin | 23 Aug, 2020

पुलिस कर्मियों को रिस्पांस भत्ता नही दिए जाने पर हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

◆  सहायक उप निरीक्षकों, उप निरीक्षकों को 100 रुपये व निरीक्षकों को 1200 रुपये भत्ता देने का था फरमान

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। सहायक उप निरीक्षक व निरीक्षकों को घोषित रिस्पांस भत्ता नहीं दिए जाने पर हाई कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 14 जनवरी 2020 को थानों में कार्यरत सहायक उप निरीक्षकों,उप निरीक्षकों को 100 रुपये व निरीक्षकों को 1200 रुपये भत्ता देने का आदेश जारी किया था। थाने से अलग लाइन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय व गृह सचिव को लिखित अभ्यावेदन देकर इस भत्ते की मांग की कोई थी लेकिन सुनवाई नहीं होने पर प्रदीप दिवाकर व अन्य ने अधिवक्ता योगेश्वर शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की। इस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने शासन से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद प्रकरण में फिर सुनवाई होगी।

Banner