अजय शर्मा तीसरी बार अखंड ब्राह्मण समाज के बने  जिला अध्यक्ष

# Admin | 16 Aug, 2022

अजय शर्मा तीसरी बार अखंड ब्राह्मण समाज के बने  जिला अध्यक्ष 

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ अखंड ब्राह्मण समाज  ने अजय शर्मा को  जिला जांजगीर चांपा का तीसरी बार  अध्यक्ष चुना। जिससे अखंड ब्राह्मण समाज के लोगो में हर्ष है

अजय शर्मा अपने पिछले कार्यकाल में अनेक समाज के हित में कार्य किए और लोगों को समाज के प्रति एक जुट करने का प्रयास किया जिसमे सफलता बहुत जायदा मिली।

इसी परिपेक्ष्य में पहले अध्यक्ष बनते ही 13 जनवरी 2020 बुजुर्ग दंपति सम्मान समारोह वाले कार्यक्रम बहुत सफल रहा इसके बाद 2021साहित्यकार एवम् प्रतिभा वान छात्र छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया जो समाज के लोगों ने बढ़चढ़ के सहयोग किया। कोरोना काल में विशेष सभी वर्गों के लोगों को सेवा दिया गया और समाज के लोगो में कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को अनाज वितरण किया गया।जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर सेवा भाव देखकर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया गया।और आगे भी इस तरह के नेक कार्य में तत्पर रहेंगे।आज 7/8/2022 को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया साथ में नए पदाधिकारी नियुक्ति पत्र प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती भारती शर्मा ,नारी शक्ति प्रदेश अध्यक्ष निशा तिवारीअध्यक्ष ,अजय शुक्ला प्रदेश सांस्कृतिक अध्यक्ष महासचिव सुनीता मिश्रा,उपाध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा आदि प्रदेशा पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती कस्तूरी तिवारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।उपाध्यक्ष कला पांडे,सांस्कृतिक सचिव अनीता दुबे,लता शर्मा संगठन सचिव,शीला शर्मा शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,सरस्वती तिवारी संगठन प्रचार प्रसार,मीडिया प्रभारी उमाशंकर तिवारी,लता मिश्रा संगठन विस्तार, लता तिवारी को संगठन सचिव नियुक्ति की गई इसी क्रम में ब्लाक स्तरीय में बम्हनीदीह ब्लाक अध्यक्ष श्री मति अलका पांडेय ,उपाध्यक्ष रंजना दुबे को नियुक्ति पत्र दी गई। आशीष तिवारी ,उमाशंकर तिवारी को मीडिया प्रभारी प्रमुख बनाया गया।

Banner