छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबी बंदी को लेकर दिल्ली तक पदयात्रा !

# Admin | 23 Aug, 2022

छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबी बंदी को लेकर दिल्ली तक पदयात्रा !

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर सत्तापक्ष खुद खिलाफत में हैं। इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होता है...कि छग में वे शराब बंदी नहीं चाहते, या स्पष्ट शब्दों में यूं कहें कि सरकारी खजाने को भरने शराब को कमाई का मुख्य जरिया बना लिया गया है...

बेशक इससे सरकार को खूब मुनाफा भी हो रहा है। ऐसे में छ.ग. में शराबबंदी मुश्किल है। पर छग की जनता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं... क्योंकि चुनावी वादे...और सरकार के इरादे जो खुलकर लोगों के सामने आ गई। अमूमन शराबबंदी के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी। वहीं विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा भी शराबबंदी को लेकर अब तक कोई खास विरोध दर्ज नहीं करा पाए हैं...और हाथ खड़े कर लिए... ऐसे में छग के संजय भाई (Mj Mj ) नामक शख्स ने छ.ग. में शराबबंद कराने का बीड़ा उठाया है। जिसने शराबबंदी को लेकर लंबे समय तक सरकार से मांग की, प्रदर्शन भी किया, बावजूद... इसके सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंगना ... शायद सरकार अपनी घोषणापत्र भूल गए हैं यही वजह है कि सरकार शराबबंदी को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है... जिसे स्मरण कराते हुए संजय जी (Mj Mj ) ने छ.ग. में शराब बंद कराने बिलासपुर से दिल्ली तक 1400 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू कर दी है। गांधी जी की वेशभूषा में गांधीवादी विचारधारा लिए... जगह-जगह गांव...शहर होते वे दिल्ली कूच कर रहे हैं... वो भी सिर्फ अकेले...बिना कोई स्वार्थ के जोश और जुनून के साथ...शांति से आगे बढ़ रहे हैं दिल्ली के लिए...

Banner