सिगरेट पीने पर मना करने से सिक्युरिटी गार्ड की पिटाई, युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज

# Admin | 30 Aug, 2020

सिगरेट पीने पर मना करने से सिक्युरिटी गार्ड की पिटाई, युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। सिक्युरिटी गार्ड ने कॉलोनी के गेट में बैठकर सिगरेट पी रहे युवक को मना किया। तैस में आकर युवक ने उल्टा गार्ड की पिटाई कर दिया। सरकंडा पुलिस ने गार्ड की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस के अनुसार वसंत विहार बालाजीपुरम निवासी अमित कुमार पोर्ते सीएमपीडीआई में सिक्युरिटी गार्ड हैं।शुक्रवार की रात नौ बजे वे गेट के पास ड्यूटी पर थे। तब शताब्दी नगर निवासी अंकुश घूमते हुए आया और मेन गेट के पास कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठ गया और सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान सिक्युरिटी मैनेजर अमित शास्त्री वहां पहुंचे। उन्होंने युवक को गेट के सामने पैर फैलाकर सिगरेट पीते देख सिक्युरिटी गार्ड अमित को जमकर डांट लगाई। साथ ही किसी को भी इस तरह गेट के सामने या आसपास सिगरेट पिलाने से मना किया। इस पर अमित ने सफाई दी। साथ ही अमित ने अंकुश को समझाते हुए वहां से जाने के लिए कहा। लेकिन वे तैस में आ गया और अंकुश ने सिक्युरिटी गार्ड से गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया। साथ ही मैनेजर की भी पिटाई कर दी। सिक्युरिटी गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी। युुुवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Banner