कांग्रेस को जीत दिलाने बूथ स्तर पर आप सबकी सक्रियता जरूरी - पुनिया

# Admin | 21 Sep, 2022

कांग्रेस को जीत दिलाने बूथ स्तर पर आप सबकी सक्रियता जरूरी - पुनिया

■ बूथ सेक्टर जोन अध्यक्षों की ली बैठक जांजगीर।

 मिशन क्रान्ति न्यूज .जांजगीर- चाम्पा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया 19 सितम्बर सोमवार को विधानसभा जांजगीर चांपा के समीक्षा बैठक के लिए जांजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत कांग्रेस के बूथ, सेक्टर, जोन अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लिया। विधानसभा में कांग्रेस की जीत और मजबूती के लिए उपस्थित कांग्रेस जनों से सुझाव मांगे गए, जिसे प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने लिपिबद्ध किया। बूथ सेक्टर जोन अध्यक्षों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि बूथ में आपकी सक्रियता और संपर्क ही कांग्रेस को जीत दिलाएगी।

राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार और सतत जन संपर्क नेता से लेकर कार्यकर्ताओं का प्रथम दायित्व होना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस बार टिकट के इच्छुक नेताओं और वहां के प्रभावशाली पदाधिकारियों के बूथ में कांग्रेस की स्थिति का आंकलन कर, आगे बढ़ा जाएगा। मेरी नजर एक एक कांग्रेसियों के सक्रियता और कर्तव्य निर्वहन पर है। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है। इसकी निरंतरता बनाना आप सबकी जिम्मेदारी है। सभा को जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया और आभार प्रदर्शन छाया विधायक मोतीलाल देवांगन ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी व राष्ट्र गीत, राष्ट्रगान का गायन शिशिर द्विवेदी ने किया। सम्मेलन में विशेष रूप से चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, शाकमभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, अनुसूचित जाति विभाग प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अंचल, छाया सांसद रवि परसराम भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव रमेश पैगवार, इंजी रवि पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, श्रीमती शेषराज हरबंश, पुष्पा पाटले, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जय थवाईत, नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष भुवनेश्वर कैशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गण संतोष शर्मा, शत्रुहन दास महंत, चिंताराम राठौर, सुनील साधवानी, देवेश सिंह, मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप, चूड़ामणि राठौर, जिला युंकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, एनएसयूआई आकाश तिवारी, कमल साव, विपिन देवांगन, राज अग्रवाल, आभास बोस, राजेश अग्रवाल, उत्तम पाटले, महारथी बघेल, हेमलता राठौर, पंचराम यादव, सभापति विवेक सिसोदिया, रामबिलास राठौर, हरदेव टंडन, अजीत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, मुंशीदास वैष्णव, गोविंद कश्यप, चिंताराम कश्यप, प्रमोद पाण्डेय, नागेंद्र गुप्ता, उपकार सिंह ढिल्लो, गोपाल गुलशन सोनी, दीपक गुप्ता, मुस्कान परवीन, ज्योति किशन कश्यप, सीमा श्रीकांत, पप्पू बघेल, पार्षद गण भगवंतीन यादव, दुलौरीन चौरसिया, सीमा शर्मा, विष्णु यादव, ऋषिकेश उपाध्याय, किशोर साव, मुन्ना सिंह, नरेंद्र तिवारी, संतोष साहू, अनिल गोंड, द्वास बरेठ, रामगोपाल राठौर, शिवकुमार कश्यप, सुरेश यादव, पुष्पेंद्र साहू, गोपाल साहू, चंद्रमणि गढ़ेवाल, पुसाऊ सिदार, परमानंद चौहान, दिनेश पाण्डेय, नम्रता नामदेव, तुलेश्वरी चंद्रा, महेश्वर लदेर, प्रीतम राठौर, शैल मिश्रा, त्रिलोक पिंकी सिंह, रोहित आदित्य, बजरंग धीवर, अविनाश राठौर, मोती पटेल, दिलीप यादव, निशा राठौर सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Banner