भ्रष्टाचार बेलगाम,, सरकार कटघरे में !

# Admin | 19 Oct, 2022

भ्रष्टाचार बेलगाम,, सरकार कटघरे में !

■ डायमंड शुक्ला प्रधान संपादक

मिशन क्रांति न्यूज

सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है सरकारी नुमाइंदों पर लेनदेन का आरोप आम हो गया है, सरकारी दफ्तरों में आम जनता को बगैर चढावा कोई काम करा पाना मुश्किल है, वहीं छत्तीसगढ़ के आईएएस और आईपीएस के यहां ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापामार कार्रवाई ने सरकारी तंत्र के लेनदेन की पोल खोल्व्दी है। ऐसे में सरकार भी भ्रष्टाचार को लेकर कटघरे में है दरसल अफसरों के यहां छापामार कार्रवाई के दौरान मिली अकूत बेनामी सम्पत्ति ने सरकार के बड़े अफसरों के कालेकारनामे को उजागर कर दिया है। हालांकि अभी कई बड़े अफसरों के यहां रेड जारी है जिससे भ्रष्टाचार में संलिप्त अन्य कई बड़े चेहरे सामने आएंगे...ऐसे में सवाल यह उठता है की आखिरकार बड़े अफसरो को भ्रष्टाचार करने की खुली छूट किसने दी? अगर वाकई सरकार भ्रष्टाचार से बेखबर है तो सरकारी कामकाज की पारदर्शिता पर सवालिया निशां लगना लाजमी है क्योंकि प्रशासनिक अफसर या तो बेखौफ भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं या किसी के इशारे पर, यह सवाल जनमानस के जेहन में बार - बार आ रहा है कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने कोताही बरत रही है या फिर खबर होते हुए भी बेखबर होने का नाटक नौटंकी चल रहा है या यूं कहें की भ्रष्टाचार में कहीँ सरकार की भी हिस्सेदारी तो नहीं। बहरहाल सरकारी तंत्र में जिस तरह लेनदेन को लेकर आरोप लगते रहे हैं वहीं बड़े अफसरों के यहां ईडी के छापामार कार्रवाई ने भ्रष्टाचार को उजागर कर छग सरकार को भी कटघरे में कर दिया है। बडा सवाल यह है की क्या भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने सरकार पुरी तरह नाकाम है या आपसी मिलीभगत से काली कमाई का खेल बदस्तूर जारी है। बहरहाल छग में कुछ आईएएस ईडी की कार्रवाई चल रही है जिसमें भ्रष्टाचार मामले में बडा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है और ईडी की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

Banner