कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता में कोरबा के रतिराम को मिला प्रथम स्थान, बतौर पुरस्कार मिला दस हजार! रवि दूसरे स्थान पर रहे

# Admin | 19 Jan, 2023

कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता में पाली (कोरबा) के रतिराम को मिला प्रथम स्थान, बतौर पुरस्कार मिला दस हजार! रवि दूसरे स्थान पर रहे

0 तीन चरणों में हुआ गायन प्रतियोगिता।

रामेश्वर महंत,

मिशन क्रांति न्यूज। नवागढ़, जांजगीर-चाम्पा। नगर पंचायत नवागढ़ में कराओके ग्रुप नवागढ़ के तत्वाधान में कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता का अंतिम चरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ के प्रांगण में 15 जनवरी को हुआ।

गायन प्रतियोगिता में पाली (कोरबा )के रतिराम को प्रथम स्थान मिला, जिन्हें बतौर पुरस्कार मिला दस हजार की राशि प्रदान किया गया। वहीं रवि दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सात हजार की राशि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योति किशन कश्यप सदस्य खाद्य आयोग छत्तीसगढ़ शासन ने किया , विशिष्ट अतिथि के रूप में पप्पू बघेल सदस्य अनुसूचित जाति आयोग , भुनेश्वर केशरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ , शत्रुघ्न दास महंत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ , वाजिद खान , रामनिवास पांडे , पुरुषोत्तम केशरवानी विशेष रूप से उपस्थित थे ! सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के अलावा रायपुर , बिलासपुर , कोरबा , शक्ति , रायगढ़ , बलोदा बाजार , दुर्ग , राजनांदगांव , महासमुंद एवं अन्य जिले के प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए , जिसमें रतिराम यादव पाली कोरबा ने प्रथम पुरस्कार 10001 ₹ प्राप्त किया , द्वित्तीय पुरस्कार 7001 ₹ रवि यादव शक्ति , एवं तृतीय पुरस्कार 5001 ₹ शरद पांडे शिवरीनारायण ने जीता ! कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम कश्यप ,सुखचैन दास महंत , प्रमोद सूर्यवंशी एवं छतराम देवांगन ने किया ! निर्णायक के रूप में महेंद्र राठौर जांजगीर ,रामेश्वर महंत तुलसी , शशांक कटकवार बिलासपुर , प्रदीप दिवाकर कोटिया एवं तेरस पंकज नवागढ़ थे ! कार्यक्रम को सफल बनाने में कराओके ग्रुप के सदस्य एचपी साहू , एस एन जलतारे , घनश्याम जलतारे , राजकुमार जलतारे , रामकुमार चंद्रा , प्रमोद सूर्यवंशी आदि का सराहनीय योगदान रहा !

Banner