प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने चाम्पा प्रवास पर नगर के दिवंगतो को दी श्रद्धांजलि और परिजनों से की मुलाक़ात

# Admin | 17 Mar, 2023

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने चाम्पा प्रवास पर नगर के दिवंगतो को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाक़ात

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय अपने एक दिवसीय चाम्पा प्रवास के दौरान दिवंगत भागवत सोनी के निवास पहुंचकर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये,   नगर के ही प्रीतिष्ठित व्यक्ति स्व.शशि शुक्ला के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर्  र्शोक व्यक्त किया।

इसी परिपेक्ष्य मे प्रतिष्ठित नागरिक स्व. कैलाश चंद्र अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया, साथ ही दिवंगतों के परिजनों से मुलाक़ात भी किये।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी, हरिश पांडेय, गोपाल गुलशन सोनी, सुनील सोनी, राजीव मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, मुर्तुजा हेपतुल्ला, रमेश कर्ष, पवन कश्यप, राकेश कहरा उपस्थित थे।

Banner