कांग्रेस नेता इंजीनियर रवि पांडेय के आश्वासन के बाद छात्रों का अनिश्चित क़ालीन भूख हड़ताल स्थगित           

# Admin | 19 Mar, 2023

कांग्रेस नेता इंजीनियर रवि पांडेय के आश्वासन के बाद छात्रों का अनिश्चित क़ालीन भूख हड़ताल स्थगित           

मिशन क्रांति न्यूज़. जांजगीर - चाम्पा। परीक्षा परिणाम से असन्तुष्ट और पुनर्मूल्यांकन कि मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पांडेय के आश्वासन के बाद छात्रों ने अनिश्चित क़ालीन भूख हड़ताल स्थगित कर दिया। कांग्रेस नेता श्री पांडेय ने आंदोलनरत छात्रों को जूस पिलाकर आंदोलन रद्द कराया।

गौरतलब है कि विश्व विद्यालय रायगढ़ में हुए सेमेस्टर परीक्षाओं के घोषित परिणाम से छात्र-छात्राओ के लिए असंतोष जनक रहा । कोरोना काल के दौरान ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की गई । छात्र छात्राओं को अच्छे एवं प्रयासानुरूप परिणामों की उम्मीद थी किन्तु रिजल्ट पूर्णतः विपरीत आया,, ज्यादातर लगभग 80% छात्रो को फैल कर दिया गया, पूरे जिले भर के कालेजो के यही स्थिति बनी हुई है, जिसे कारण छात्रो के साथ उनके पालक भी लंबे समय से परेशांन थे, परिणामो से असंतुष्ट छात्र रि चेकिंग की मांग को लेकर लगतार एनएसयूआई के बैनर तले अपनी बात विश्विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रख चुके है, nsui विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी द्वारा कुलपति को ज्ञापन, व उसके पश्चात् विश्वविद्यालय का घेराव भी किया गया था परंतु 10 diwas बीत जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र हित मे कोई सकरात्मक पहल न किये जाने के विरोध मे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आकाश तिवारी द्वारा ठाकुर छेदीलाल महाविद्यालय के प्रांगण मे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया था। लगातार 4 दिवस तक भूख हड़ताल चलता देख अंततः विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र हितों में पुनः मूल्यांकन की मांग को बहाल किया। छात्र इसपे भी पीछे हटने को तैयार नही थे परंतु छात्रो की बात सुनने पहुँचे प्रदेश सचिव ने उनकी माँगो को मुख्यमंत्री, व उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुँचा कर शीघ्र् उनके हित मे फैसला दिलाने का भरोसा दिलाते हुए जूस पिला कर भुख हड़ताल समाप्त करवाया गया, तब कही जाकर छात्रो ने छात्रो ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया ।

Banner