जर्वे में आयोजित पंच कुंडी रूद्र महायज्ञ में शामिल हुए सभापति राजकुमार साहू, श्रीमद भगवत कथा का किये श्रवण

# Admin | 26 Apr, 2023

जर्वे में आयोजित पंच कुंडी रूद्र महायज्ञ में शामिल हुए सभापति राजकुमार साहू, श्रीमद भगवत कथा का किये श्रवण

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा।  समीपस्थ ग्राम जर्वे (च ) में आयोजित पंच कुण्डीय महायज्ञ में  जिला पंचायत जांजगीर चांपा के सभापति राजकुमार साहू शामिल हुए और श्रीमदभागवत कथा का श्रवण भी किये। 

 यज्ञाचार्य आचार्य अमित मिश्रा के सानिध्य में पंच कुंडी रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू कथा सुनने पहुंचे। सभापति श्री साहू सवर्प्रथम ब्यासपीठ की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना किए। ब्यास पीठ पर बैठे कथा वाचक योगेश महाराज ने बताया कि जब जब धर्म पर विपदा आती है तो उस विपदा को दूर करने के लिए तब तब भगवान का अवतार होता है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु के 2 भक्त जय और विजय शापित होकर हाथी व मगरमच्छ के रूप में धरती पर उत्पन्न हुए थेपौराणिक कथाओं के अनुसार गंडक नदी में एक दिन कोनहारा के तट पर जब हाथी पानी पीने आया तो मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया। फिर हाथी मगरमच्छ से छुटकारा पाने के लिए कई वर्षों तक लड़ता रहा। इसके बाद वामन अवतार प्रसंग में बताया कि हमारे पास जो है वह सब कुछ भगवान का ही है भगवान की वस्तुओं को भगवान को समर्पित कर जीवन मुक्ति को प्राप्त कर सकता है जिस प्रकार महाराज बलि ने सब कुछ भगवान वामन को समर्पित कर भगवान को ही प्राप्त कर लिया। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सभी ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कथा व्यास योगेश द्वारा नंद बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन करने के साथ आयोजन स्थल का पूरा माहौल भी नंदोत्सव के रंग में पूरी तरह से रंग दिया गया। जिसमें नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल और हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल के उद्घोष के साथ समूचा आयोजन परिसर गूंज उठा भक्तों ने भजनों की धुनों पर मगन होकर थिरकते हुए श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया, श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आनंद मनाते हुए भक्तों के बीच खूब मिठाई, टॉफीयां और एक दुसरे को बधाई दी कथा व्यास ने कहा कि भगवान युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आये हैं। भागवत कथा चौथे दिवस कथा सुनने जांजगीर-नैला मंडी के अध्यक्ष ब्यास कश्यप, अश्वनी राठौर सिवनी सोसायटी के अध्यक्ष, संतोष कुमार राठौर, विनोद कुमार राठौर, गांव के वरिष्ठ नागरिक उपसरपंच घनश्याम कश्यप,चोलाराम कश्यप, शिवकुमार साहू एवं परमेश्वर यादव सहित बड़ी  संख्या में भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे थे।

Banner